शर्मनाक: दुल्हन पक्ष ने दहेज में नहीं दी कार, दूल्हा पक्ष ने शादी से कर दिया इनकार

शर्मनाक: दुल्हन पक्ष ने दहेज में नहीं दी कार, दूल्हा पक्ष ने शादी से कर दिया इनकार
Spread the love

हल्द्वानी। दहेज में कार देने से मना करने पर दूल्हा पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान दुल्हन पक्ष ने 7.50 लाख रुपये उपहार के रूप में खर्च कर दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, उत्तर उजाला नगर निवासी मोहम्मद नसरफ ने तहरीर दी है। उसका कहना है कि उनकी बेटी की शादी आजादनगर निवासी अकील अहमद के बेटे से तय हुई थी। नवम्बर 2021 में 50 लोगों के बीच शादी तय हुई, जिसमें ढाई लाख रुपये का खर्चा आया। शादी की तारीख भी तय हो गई। इस बीच दूल्हा पक्ष के लोगों का उनके घर आना जाना लगा रहा। उपहार, आयोजन और अन्य में उनका साढ़े सात लाख रुपये खर्च हो गया। शादी की तारीख नजदीक आते ही दूल्हा पक्ष के लोगों ने कार की डिमांड कर दी। असमर्थता जताने पर उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अकील अहमद, वसीम अहमद, नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Parvatanchal