हताशा: अज्ञात कारणों से युवक ने कर लिया जहरीले पदार्थ का सेवन, अस्पताल में हो गई मौत
हल्द्वानी। हल्दूचौड़ क्षेत्र में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हल्दूचौड़ निवासी 22 वर्षीय ललित मोहन जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई । परिजन उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। पुलिस को परिजनों ने बताया कि मृतक बीती रात खाना खाकर कमरे में चला गया। कुछ देर के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए चिकित्सालय ले आए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम करा कर मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया।

