शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: सोमवार, 12 जून 2023

 

मेष :
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। विशेष रूप से आप खानपान में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने से बचें अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित होने की संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ बेहतर साबित होगा। रुका हुआ आपका कोई काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा और मजबूत होगा।

वृषभ :
यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी करने से बचने की आवश्यकता है। इस समय आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। व्यापारियों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर मिलेगा। अगर आप ऑनलाइन बिजनेस करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

मिथुन :
किसी कारणवश जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास करने का प्रयास करें। इससे आपके बीच का प्रेम और गहरा होगा। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

कर्क :
पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप गुस्से में ऐसी कोई बात ना कहें जिससे उनके दिल को ठेस पहुंचे। आपको उनकी भावनाओं को समझना होगा। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कोई नई चुनौती लेकर आ सकता है। नौकरी हो या आपके मार्ग में कोई बाधा आ सकती है। सेहत कमजोर रहेगी, ऐसे में आप लापरवाही से बचें।

 

सिंह :
कामकाज से जुड़ी किसी परेशानी का अंत होगा और आज आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। नौकरीपेशा जातक अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। वहीं व्यापारियों को भी बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। आपका गुस्सैल स्वभाव अपनों के आप को दूर कर सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

 

कन्या :
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उचित है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं और आपको मनचाहे ट्रांसफर का इंतजार है तो दफ्तर में आज आपको अच्छी खबर मिलेगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। भावनात्मक रूप से आपके प्रिय काफी कमजोर महसूस करेंगे। ऐसे में आपको उनके मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।

तुला :
पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आज आपकी चिंता का कारण बन सकता है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आज आपके काम से कुछ असंतुष्ट रहेंगे। हो सकता है वे आपके द्वारा किए गए कार्यों में कुछ गलतियां भी निकालें। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी नई योजना में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

 

वृश्चिक :
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यदि आपने कर्ज या उधार दिया है तो आज आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

 

धनु :
विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में उठाया हुआ एक कदम आपके मुश्किलें और बढ़ा सकता है। दफ्तर में कड़े परिश्रम के बावजूद यदि आपकी तरक्की नहीं हो पा रही है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। यह समय बदलाव का है। आप सही दिशा में प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को साझेदारी में कारोबार करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको ही महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

मकर :
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। यदि आप व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नज़र आ रही है। घर के माहौल में सुधार आएगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आप केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। अगर आप लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल देर तक करते तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।

कुंभ:
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आज आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यक्ति से भी हो सकती है। पैसों के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। आपको अपने आर्थिक प्रयास में सफलता मिल सकती है। रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस रहेगा। पार्टनर के साथ आज की डेट बहुत ही खास रहने वाली है। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

 

मीन :
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपने काम करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नज़र आप पर बनी रहेगी। मुमकिन है आज वे आपकी मेहनत पर गौर करें। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन होने की संभावना है। ऐसे में आपको गलत शब्दों का प्रयोग ना करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामलों में लापरवाही ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

Parvatanchal