दुखद: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत

दुखद: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत
Spread the love

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डाबरकोट के निकट एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मोटर साइकिल सवार राना चट्टी से बडकोट की तरफ आ रहे थे। तभी वह हादसे का शिकार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को अपने कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह यमुनोत्री हाईवे पर एक बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें सवार दो युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोटर साइकिल सवार कुनसाला निवासी कुलदीप सिंह राणा की बडकोट में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा राना गांव निवासी सोहन सिंह चौहान की हालत गंभीर होने के कारण प्रथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। डा पवन रावत ने सोहन सिंह चौहान की हालत को गंभीर बताया। देहरादून ले जाते समय नौगांव डामटा के बीच सोहन की भी मौत हो गई। दोनों शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।

Parvatanchal