सबक: चलती बाइक पर ठुमके लगाना युवती को पड़ा भारी, लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

सबक: चलती बाइक पर ठुमके लगाना युवती को पड़ा भारी, लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
Spread the love

देहरादून। एक युवती का गढ़वाली गीत छोरी चंद्रा पर बाइक चलाते हुए ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। युवती का यह वीडियो थानो मार्ग का बताया जा रहा है। युवती ने बाईक का हेंडल भी नहीं पकड़ा है। पुलिस ने वीडियो की कार्रवाई करते हुए युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस वीडियो में दिख रहे बाइक के नंबर के आधार पर लड़की को खोज निकाला। उसे थाने बुलाकर माफी मंगवाई गई और उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने के लिए रिपोर्ट आरटीओ को भेज दी है। इससे पूर्व भी इसी प्रकार एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पुलिस ने युवक से माफी मंगवाई थी।

Parvatanchal