दुस्साहस: बदमाशों ने पुलिस को दी चुनौती, एक ही क्षेत्र से उड़ा लिये चार दोपहिया वाहन

दुस्साहस: बदमाशों ने पुलिस को दी चुनौती, एक ही क्षेत्र से उड़ा लिये चार दोपहिया वाहन
Spread the love

देहरादून। शहर के नेहरू कालोनी क्षेत्र में चोरों ने अलग-अलग स्थानों से चार दोपहिया वाहन चोरी कर लिए। इनमें दो मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी है ।
पहली शिकायत में कृष्ण चमोली निवासी नागराजपुरम मोथरोवाला रोड ने बताया कि उन्होंने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। उनकी बाइक किसी ने चोरी कर ली। इसी तरह प्रमोद कुमार नेगी निवासी नेहरू कालोनी ने बताया कि वह किसी काम से बद्रीश कालोनी गए हुए थे, जहां से उनकी बाइक चोरी हो गई।
पीएस अरोड़ा निवासी नेहरू कालोनी ने बताया कि बद्रीश कालोनी से उनकी एक्टिवा भी चोरी हो गई। जबकि सुहेल निवासी लक्खीबाग ने बताया कि वह किसी काम से नेहरू कालोनी गए थे, जहां से अज्ञात व्यक्ति ने उनकी स्कूटी चोरी कर ली। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

Parvatanchal