दुखद: यमुनोत्री आए तीन श्रद्धालुओं की हार्टअटैक से मौत, अब तक दो दर्जन से ज्यादा की जा चुकी है जान

दुखद: यमुनोत्री आए तीन श्रद्धालुओं की हार्टअटैक से मौत, अब तक दो दर्जन से ज्यादा की जा चुकी है जान
Spread the love

देहरादून। यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए आए तीन श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक गुजरात, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार, पटेल पुरुषोत्तम भाई (56)पुत्र गोकल चन्द, निवासी मैहसाणा गुजरात की दर्शन के बाद बड़कोट के एक होटल में तबीयत खराब हो गई, जबकि दर्शन से पहले पी श्रीनिवासन निवासी चेनन्डा कपन बेल्लोर तमिलनाडु की एक होटल में तबीयत बिगड़ गई। उन्हें सीएचसी बड़कोट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीसरा तीर्थयात्री मोहन यादव पुत्र लट्टू यादव निवासी ग्राम चिन्तामन चक, जिला देवरिया उत्तर प्रदेश को सांस लेने में दिक्कत आई। उन्हें जानकी चट्टी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धाम में मृतकों की संख्या दो दर्जन से अधिक पहुंच गई है। तीनों के शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं।

Parvatanchal