दुखद: सड़क किनारे पोल से टकराई कार, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

दुखद: सड़क किनारे पोल से टकराई कार, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
Spread the love

रुद्रपुर। देर रात एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। इस हादसे में एक शख़्स की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर है। उसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिनेशपुर जयनगर निवासी रमेश चंद्र पुलिस लाइन में एएसआइ पद पर तैनात हैं। गुरुवार रात साढ़े 11 बजे के बाद उनका 25 वर्षीय पुत्र राकेश चन्द्र अपने साथी राजीव के साथ कार से रुद्रपुर की ओर से दिनेशपुर की ओर जा रहा था। इसी बीच नैनीताल रोड स्थित सिडकुल क्षेत्र में कार अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे पोल से टकरा गई, जिससे कार सवार राकेश चंद्र और उसका साथी राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डाक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घायल राजीव भी पुलिस लाइन में तैनात महिला फालोअर परमेश्वरी का पुत्र है।

Parvatanchal