दबंगई: पड़ोसी लाबालिगों पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार लहराते हुए हमलावर फरार
रुद्रपुर। परिजनों की गैर मौजूदगी में घर बैठे चार नाबालिग बच्चों पर पड़ोसियों ने पुरानी रजिश के चलते धारदार हथियारों व डंडों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परमजीत कौर निवासी वार्ड 16 बगवाडा ने पुलिस को बताया कि 6 जून को शाम वह अपने काम से घर लौटी तो देखा कि उसके पड़ोस में रहने वाले महेश, उसका साला शिव, शीतल की पुत्री व महेश, उसकी नाबालिग पुत्रियां जो घर पर अकेली थीं व नाबालिग पुत्र पर लाठी डन्डों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर रहे थे। जब उसने उनको रोकने की कोशिश की तो उस पर भी लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिस कारण परिजनों को गम्भीर चोटे आयी। बताया कि शोर शराबा सुन कर आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए व हथियार हवा में लहराते हुए भाग गए। महिला के मुताबिक उक्त लोगों से भविष्य में भी जान का खतरा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

