शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: गुरुवार, 08 जून 2023

मेष :
यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप अपनी क्षमता अनुसार उनकी सहायता जरूर करें। हो सकता है आपकी छोटी सी मदद किसी की बड़ी समस्या का समाधान कर दे। कामकाज से जुड़े किसी प्रयास में सफलता मिलेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी यादें एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

वृषभ :
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ही कोई नई चुनौती लेकर आ सकता है। हालांकि आप इस मुश्किल का सामना पूरी हिम्मत के साथ करेंगे और आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर उनका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

मिथुन :
आज आपको वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर समय पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते तो आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करना होगा। इसके अलावा आप बेवजह की चिंता से दूर रहें।

कर्क :
व्यापार से जुड़े लोगों को यदि निवेश करने का अवसर प्राप्त होता है तो आप सोच समझकर अपना निर्णय लें। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक फैसला आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। आप जहां हैं और जो कर रहे हैं, उसमें ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप घर के सदस्यों के लिए जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।

सिंह :
यदि घर के बड़े आपको कोई जरूरी काम सौंपते हैं तो आप उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आपका लापरवाह रवैया परिजनों को नाराज कर सकता है। इसके अलावा आपको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आज आपको उधार लेन-देन करने से बचने की आवश्यकता है। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।

कन्या :
वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नज़र आ रही है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। यदि आपने अपने प्रिय से कोई वादा किया है तो उसे पूरा करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज आप कुछ कम भाग्यशाली रहेंगे। पैसा कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ से निकल सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बेहतर रहेगा।

तुला :
निजी जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। आज एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी खुश रहेंगे। भाई बहनों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। हालांकि आपको पैसों से जुड़ा लेनदेन करते समय पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है तो आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वाले लोगों को खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके स्वस्थ में भारी गिरावट आ सकती है।

वृश्चिक :
यदि आप राजनीति में अपना करियर बनाने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आपको विदेश जाकर नौकरी करना है, लेकिन आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। आप जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप सोच समझकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आपके घर की शांति भंग कर सकती है।

धनु :
यदि कुछ समय से आपकी रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपके बीच की दूरियां कम होंगी और आप एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिताएंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला चाहते हैं तो उससे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर आपको मिलेगी। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। हो सकता है आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय न मिले। सेहत का ध्यान रखें।

मकर :
आप किसी सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। आपको कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे और आपकी काफी तारीफ भी करेंगे। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से दूर रहने की आवश्यकता है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। दिखावे में ना रहें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

कुंभ:
यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने बड़ों का आशीर्वाद लेना ना भूलें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। यदि आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन :
जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें और गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। इसके अलावा आप बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में दखलंदाजी करने ना दें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज सेहत का मामला ठीक रहेगा।

Parvatanchal