दुस्साहस: बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ा लिए लाखों के जेवरात और नगदी

दुस्साहस: बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ा लिए लाखों के जेवरात और नगदी
Spread the love

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के धौलपुर में चोरों ने परिजनों की गैर मौजूदगी में बंद घर का ताला तोड़ लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात तथा हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी सूचना मिलने पर गृहस्वामी ने लौटकर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। गुरबक्श सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी ग्राम धौलपुर ने पुलिस को बताया कि 26 मई को दोपहर वह अपनी पत्नी, जो कि बेटी के घर राजेन्द्रनगर बरेली विगत लगभग 2 माह से गई है और जिनका स्वास्थ सही नहीं रहता है को दवाइयां देने बरेली गया हुआ था। उसे 27 मई को घर में काम करने वाली मेम ने फोन कर बताया कि घर के ताले टूटे पड़े हैं। सूचना मिलने पर वह घर आया तो देखा बैड रूम मे आलमारी का ताला व अन्दर का लाॅक टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि लाॅकर के अन्दर से सोने के जेवर, जिसमें 1 सोने की चेन, 1 लॅाॅकेट , 1 जोड़ी टाप्स, 1 कड़ा व करीब 70 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने कीमती जेवरात, नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Parvatanchal