शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

आज का राशिफल : रविवार, 04 जून 2023
मेष :
रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप ऐसे ही किसी कार्य में ही बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। अपने दिन को और भी खास बनाने के लिए आप रोमांटिक डेट पर भी जा सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। व्यापारियों को नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
वृषभ :
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। परीक्षा में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। नौकरी करने वाले लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज वह भी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
मिथुन :
आपको अपनी कीमती वस्तुएं संभाल कर रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो उनके चोरी या गुम होने के आसार हैं। उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए सोच समझकर अपने फैसले लेने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आप ज्यादा तले भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करें।
कर्क :
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आप सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें। इसके अलावा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने परिवार की खुशियों का भी ख्याल रखें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जा सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आप समय पर भोजन करें।
सिंह :
संतान से जुड़ी चिंता आपको सताएगी। आपको उनकी संगति की ओर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा आपको कोई पुराना उधार भी चुकाना पड़ेगा। दफ्तर में आपकी लेटलतीफी बॉस का मूड खराब कर सकती है। बेहतर होगा आप अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहने वाला है।
कन्या :
व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदो को अनदेखा करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। बेहतर होगा आज आप पैसों से जुड़ा कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको झगड़े झंझट से बचने की आवश्यकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक ने वाला है।
तुला :
व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। बेहतर होगा आप इस मौके को हाथ से जाने ना दें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही अतीत में किए हुए मेहनत पर पानी फेर सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपको उनका सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृश्चिक :
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। अपना भला बुरा आप स्वयं ही समझते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नज़रअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में आप भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। सेहत में गिरावट आ सकती है।
धनु :
नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज बॉस आपकी तारीफ भी करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि जल्दबाजी में आप कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपकी चिंता बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप किसी अच्छे वकील से सलाह लें। घर का माहौल शांत रहेगा। आज पिता के साथ आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। अगर आपको फैटी लीवर की समस्या है तो आप खानपान में गड़बड़ी ना करें।
मकर :
घर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। यदि आपके घर में विवाह योग्य कोई सदस्य हैं तो आज उनका रिश्ता तय हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको आय का नया स्त्रोत तलाशना होगा। इसके अलावा आप बिना सोचे समझे कोई भी खर्च ना करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें अन्यथा छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी परेशानी को अनदेखा ना करें।
कुंभ:
अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार और सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
मीन :
आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें। पैसों के मामले में दिन अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि हाल ही में अपने काम से जुड़ी यात्रा की है तो आज आपको उसका उचित परिणाम मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। एक दूसरे का साथ पाकर आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे।