शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021

मेष – 

भौतिक सुख-सुविधा की चीजें खरीदने का मन बनेगा। प्रयास करेंगे तो आपको यश भी मिलेगा। घर के लिए बड़ी खरीदारी हो सकती है। जरूरत से अधिक खर्च करने से बचें, वर्ना परेशानियां बढ़ सकती हैं।

करियर : वरिष्ठों लोगों से मदद मिल सकती है। इस कारण काम डेडलाइन पर पूरा हो सकता है।

लव : विवाह से संबंधित निर्णय धीमी गति से आगे बढ़ रहे हैं। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें।

हेल्थ : शरीर की बढ़ती गर्मी से नए विकार हो सकते हैं।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 8

 

वृष – 

कम वक्त में अधिक काम करना पड़ सकता है। इस कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। निर्णय पर टिके रहने की आवश्यकता है। किसी व्यक्ति पर निर्भर रहने के कारण काम अधूरा रह सकता है।

करियर : विदेश में काम करने वालों को अपेक्षा के अनुसार अवसर प्राप्त हो सकते हैं। काम से संबंधित ज्ञान बढ़ाने की कोशिश करें।

लव : प्रेम संबंध में समस्या हो सकती है।

हेल्थ : इम्यूनिटी कम होगी और वातावरण में भी बदलाव करने की वजह से सेहत पर असर दिख सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

 

मिथुन –

क्रोध को काबू में रखें। शांत दिमाग से निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपका अहंकार बढ़ सकता है, इस बुराई से बचें। मन की शांति पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

करियर : काम से संबंधित एकाग्रता बढ़ने की वजह से बड़े काम को अंजाम दिया जाएगा।

लव : आप और परिवार के लोग एक-दूसरे की बातों को समझ नहीं पाएंगे, इस कारण परेशानियां हो सकती हैं।

हेल्थ : महिलाओं को सेहत संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 1

 

कर्क – 

कई जिम्मेदारियां एक साथ निभानी पड़ सकती है। आप अपने काम ठीक से पूरे कर पाएंगे। मानसिक तनाव दूर हो सकता है। मित्र से मार्गदर्शन मिल सकता है।

करियर : लोगों की नजरों में आपके काम की वजह से मान सम्मान बढ़ सकता है।

लव : पार्टनर के मामले में संयम रखें।

हेल्थ : लो बीपी समस्या हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 6

 

सिंह – 

जो लोग बार-बार आपके काम में बाधा डाल रहे थे, उन्हें आप पहचान सकेंगे। उचित व्यवहार करके संबंध सुधारने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण बातों की गोपनीयता बनाए रखें। हर बात की चर्चा करना सही नहीं है।

करियर : जो लोग कांट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रह हैं, उन्हें बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।

लव : आपकी गलती की वजह से नुकसान हो सकता है। साथ में रिलेशनशिप से संबंधित गलतियां तनाव उत्पन्न कर रही हैं।

हेल्थ : जिन लोगों को शुगर की तकलीफ है, उन्हें अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

 

कन्या – 

सरकारी काम आगे बढ़ने लगेंगे। अटके हुए काम पूरे करने की कोशिश करें। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। मानसिक तकलीफ दूर होगी। किसी एक समाधान को चुनकर उस पर चलते रहने की आवश्यकता है।

करियर : जो लोग नौकरी में बदलाव चाहते हैं, उन्हें मनचाही जगह नौकरी प्राप्त हो सकती है।

लव : काम की जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से पार्टनर्स एक-दूसरे को वक्त नहीं दे पाएंगे, इस कारण दिक्कतें आ सकती हैं।

हेल्थ : बदलते वातावरण के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव नजर आएगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

 

तुला – 

तनाव कम हो सकता है, इस कारण मौज-मस्ती में समय बीतेगा। आपकी उम्र से छोटे व्यक्ति से मदद मिल सकता है। खुद के लिए सकारात्मकता बढ़ सकती है। जिन लोगों से आलोचना मिल रही थी, उनसे दूर बढ़ सकती है।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों के काम का विस्तार हो सकता है।

लव : पार्टनर की आपके लिए निष्ठा बढ़ेगी।

हेल्थ : सेहत ठीक बनी रहेगी।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 2

वृश्चिक – 

चिंता बनी रह सकती है। चिंता को कम करने के लिए सकारात्मक विचारों पर ध्यान दें। जिन कामो को आप पूरा करना चाहते हैं, वे पूरे होंगे। आपको केवल एकाग्रता बढ़ाने पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

करियर : स्पर्धा की तैयारी करने वालों को दबाव महसूस हो सकता है।

लव : पूर्व प्रेमी की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। सतर्कता रखनी होगी।

हेल्थ : सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 7

 

धनु – 

सामाजिक काम में उलझे रहने के कारण नजरिया बदल सकता है। पैसों से संबंधित काम को बेहतर करने की कोशिश करें। नकारात्मक विचारों से बचें। सोच-विचार करके थोड़ा समय एकांत में बिताएं।

करियर : शिक्षा के लिए लोन लेने वालों को सफलता मिल सकती है।

लव : रिलेशनशिप की परेशानियां दूर हो सकती हैं। अधिक सोच-विचार करने से बचें।

हेल्थ : शरीर के हीमोग्लोबिन की जांच करवानी आवश्यक होगी।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 9

 

मकर – 

परिवार और काम से संबंधित जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। दोनों बातों में संतुलन बनाते समय आपकी भागादौड़ी बढ़ेगी। पैसा से संबंधित कामों के लिए परिवार के लोग आप पर ही निर्भर रहेंगे।

करियर : प्रयत्न करने वालों को विदेश में नौकरी प्राप्त होगी।

लव : परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जाएंगे।

हेल्थ : बालों से संबंधित तकलीफ अचानक से उत्पन्न हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

 

कुंभ – 

अभी तक किए गए प्रयत्न के अनुसार ही आपको फल प्राप्त होगा। यदि आप पैसों की आवक बढ़ाना चाहते हैं तो अपने काम को नए तरीके से करने की कोशिश करें और परिणामों की चिंता न करते हुए जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने पर ध्यान दें।

करियर : मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए विद्यार्थियों को बड़े तौर पर प्रगति नजर आएगी।

लव : पार्टनर से मिल रहे साथ के कारण अनेक समस्याओं को सुलझाने का हौसला बना रहेगा।

हेल्थ : बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 6

 

मीन – 

आर्थिक स्थिति बेहतर होने से भागदौड़ कम रहेगी। आप काम के अलावा अन्य बातों पर भी ध्यान बनाए रखें। लोगों के साथ नाराजगी महसूस हो सकती है। अधिक सोच-विचार करने से बचें।

करियर : युवाओं के लिए समय फायदेमंद रहेगा।

लव : प्राप्त हुए लव प्रपोजल के बारे में सोच-विचार करके ही जवाब दें।

हेल्थ : आंखों से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

Parvatanchal