हादसा: यहां विधायक के होटल में लग गयी आग, स्टाफ और ग्राहकों में मची अफरा-तफरी

हादसा: यहां विधायक के होटल में लग गयी आग, स्टाफ और ग्राहकों में मची अफरा-तफरी
Spread the love

रुड़की। स्थानीय विधायक प्रदीप बत्रा के होटल में गुरूवार को अचानक आग लग गई। जिससे पूरे होटल में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को होटल की रसोई में खाना बनाते समय अचानक  चिमनी ने आग पकड़ ली। आग की लपटें उठते ही कर्मचारियों ने शोर मचा दिया, जिससे पूरे होटल में अफरा-तफरी मच गयी। इसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग से काफी नुकसान हुआ है, जिसका आकलन अभी नहीं हो पाया है। इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Parvatanchal