मदर्स डे: उत्कृष्ट कार्य करने वाली 37 महिलाओं को किया गया सम्मानित
देहरादून। असहाय जनकल्याण सेवा समिति द्वारा स्वर्गीय रूलिया राम एवं स्वर्गीय श्रीमती नारायणी देवी की पावन स्मृति में मातृ वंदन दिवस एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 357 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई तथा 200 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण कर निशुल्क चश्मे दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शशी चमोली तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि खत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तरांचल प्रेस क्लब उपस्थित रहे। संस्था द्वारा सम्मानित महिलाओं में श्रीमती मंजू पुष्पा निर्मला ,सरला, सरस्वती देवी, कुलदीप कौर, कृष्णा, प्रमिला, राजरानी, मधु भाटिया, तनुजा, लता व सविता सहित 37 महिलाओं को शाल देकर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। असहाय जन कल्याण सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती बलवीर नौटियाल ने बताया कि संस्था असहाय एवं निर्धन महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सिलाई, ब्यूटीशियन तथा गहने बनाना आदि प्रशिक्षण समय-समय पर करवाती रहती है तथा उनके स्वास्थ्य सुधार हेतु समय-समय पर हेल्थ कैंप के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की रक्षा हेतु प्रयास करती रहती है। इसके अतिरिक्त निर्धन छात्राओं को इंटर के बाद फिजियोथैरेपिस्ट, एम एल टी एग्रीकल्चर एवं हॉस्पिटल मैनेजमेंट का कोर्स करवाने का कार्य डिजर्विंग स्टूडेंट सपोर्ट सोसायटी के सहयोग से करवाती रहती है जिसके परिणाम स्वरूप दो छात्राएं आसमा अंजुम फिजियोथैरेपिस्ट का कोर्स कर आज डॉक्टर बन चुकी है तथा सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर रही हैं। अकेले 10 छात्राएं उपरोक्त संस्था के सहयोग से साईं इंस्टिट्यूट में फिजियोथैरेपिस्ट एम एल टी एग्रीकल्चर हॉस्पिटल मैनेजमेंट का कोर्स उक्त संस्था द्वारा करवाया जा रहा है तथा उनकी आधी फीस माफ करवा दी गई है तथा आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य शिविर में संस्था के उपाध्यक्ष सेवा सिंह मठारू, मंजू बलोदी व डॉक्टर संजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

