दहशत: घास काटने जंगल गयी महिला को गुलदार ने मार डाला, आंगनबाड़ी वर्कर थी मृतका

दहशत: घास काटने जंगल गयी महिला को गुलदार ने मार डाला, आंगनबाड़ी वर्कर थी मृतका
Spread the love

उत्तरकाशी। जनपद के बड़ी मणी गांव के पास जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने मार डालकर उसे निवाला बनाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। गुलदार के हमले में मृतक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्य करती थी।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को विकासखंड के बड़ी मणी गांव निवासी सुनीता देवी पत्नी सुंदर लाल उम्र 32 वर्ष गांव के पास घास काटने गई थी। यहां पर गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया तो गुलदार महिला का शव छोड़कर भाग गया। घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत है। बता दें कि विकासखंड के गमरी सहित दिचली पट्टी में गत एक माह से गुलदार का आतंक बना हुआ था। कुछ दिन पूर्व गमरी क्षेत्र में गुलदार ने मोटरसाइकिल सवार युवकों पर भी झपटा मारने की कोशिश की थी।

Parvatanchal