दुखद: युवती ने नदी में छलांग लगाकर कर ली खुदकुशी, एक माह बाद होनी थी शादी

दुखद: युवती ने नदी में छलांग लगाकर कर ली खुदकुशी, एक माह बाद होनी थी शादी
Spread the love

हल्द्वानी। शादी से एक माह पहले युवती ने नदी में छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया है। वहीं स्‍वजनों में आत्‍महत्‍या की खबरों के बाद से कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार नवाबी रोड कुल्यालपुरा निवासी 19 वर्षीय हर्षिता पिता की मौत के बाद मां के साथ हाथ बटा रही थी। मूल रूप से शीशगढ़ ;बरेलीद्ध निवासी परिवार किराये के कमरे में रह रहा था। नौंवीं तक पढ़ी हर्षिता ने छोटे भाई की परवरिश के लिए एक न्यूज पोर्टल पर करीब आठ महीने तक कार्य किया। बाद में सिडकुल रुद्रपुर में भी लंबे समय तक कार्यरत रही। कहा जा रहा है कि 28 नवंबर को हर्षिता की शादी तय थी। बीते 22 अक्टूबर को वह घर से गायब हो गई। स्वजनों ने भोटियापड़ाव पुलिस चौकी में गुमशुदगी के लिए तहरीर भी दी थी। इसी दौरान एक आटो चालक ने युवती को नदी में छलांग लगाते देखा था। बीते कई दिनों से हर्षिता की तलाश गौला नदी में भी की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सीओ सिटी शांतनु परासर ने बताया कि कुछ मजदूर गौला में खनन के लिए जा रहे थे। उन्होंने किनारे पर लगे महिला के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर स्वजनों ने शव की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया। एसओ काठगोदाम विमल मिश्र ने बताया कि शव पानी के अंदर पत्थरों में फंस गया होगा। जिससे कई दिन बाद पता चल सका। गौला गेट के पास से शव बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Parvatanchal