शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: गुरुवार, 04 मई 2023

मेष :
समय अच्छा है। आपका टैलेंट और पर्सनेलिटी लोगों को पता चलेगी। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। अपने से बड़े अनुभवी और समझदार लोगों का साथ मिलेगा। समय पर काम निपटाने की कोशिश करें। सफलता के लिए मर्यादा का भी ध्यान रखें। घर से जुड़े किसी काम में खर्चा ज्यादा हो सकता है। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। बिजनेस में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। विरोधियों पर जीत मिल सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। पूरी मेहनत से योजनाओं पर काम करें। लापरवाही से बचें। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिल सकता है। मौसमी बदलाव होने से अपच और भूख न लगने जैसी समस्या हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। हल्का खाना खाएं।
वृष :
उलझा हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। गलतियों से सीख लेकर अपने काम करने के तरीको में बदलाव करेंगे। स्टूडेंट्स को परीक्षा मे अच्छे नतीजे मिलेंगे। नकारात्मक गतिविधि की वजह से अपमानजनक स्थिति बन सकती है। फिजूल कामों में समय खराब न करें। अपने कामों पर ध्यान दें। कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। बिजनेस में काम करने के तरीको में बदलाव संबंधी नीतियों पर गंभीरता से विचार करें। नई कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी में आपके अच्छे कामों की तारीफ होगी। प्रमोशन की खबर मिल सकती है। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी। सकारात्मक सोच और संयमित दिनचर्या आपको सेहतमंद और ऊर्जावान रखेंगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
मिथुन :
अपनी योजनाओं को व्यवस्थित करें। इससे उन पर काम करने में मदद मिलेगी। दूसरों की बजाय अपनी खूबियों पर भरोसा रखें। आपको फायदा मिलेगा। कोई उपलब्धि भी मिल सकती है। अपनी महत्वपूर्ण चीजों को सुरक्षित रखें। दूसरों के भरोसे न रहें। दिखावे के चक्कर में फालतू खर्चा बढ़ सकता है। करीबी रिश्तेदारों से मनमुटाव होने पर सावधानी रखें। इससे आापके रिश्ते बच जाएंगे। अपने अहम पर काबू रखें। बिजनेस में नए एग्रीमेंट होंगे। निवेश करने के लिए दिन ठीक नहीं है। अपने बिजनेस रिलेशन मजबूत करने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और घुमने में समय बीतेगा। दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से सेहत संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए कसरत करें।
कर्क :
मन लगाकर काम करने और अनुभवी लोगों की मदद से फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी या किसी खास मामले में डील होने से फायदा होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए रिश्ता आ सकता है।
टाइम मैनेज करना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। बातचीत करते समय ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। शेयर और स्टॉक मार्केट से दूरी रखें। नए कामों को स्थगित रखें। बिजनेस के अधूरे कामों पर ज्यादा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखें। ऑफिस में अपना कार्य समय पर निपटा लेंगे। जीवनसाथी और परिवार वालों में आपसी तालमेल रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी।
बीती हुई पुरानी बातें हावी होने से आपका मनोबल कमजोर हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन से आप मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे।
सिंह :
पुरानी गलतियों से सीखने और जीवनशैली में बदलाव लाने से आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। पारिवारिक व्यवस्था में आपका योगदान रहेगा। आप अच्छे अभिभावक साबित होंगे। अनुभवी लोगों से भी मार्गदर्शन मिलेगा। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। अनजान लोगों से दूरी रखें। जायदाद संबंधी किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले उससे जुड़े पहलुओं पर अच्छे से विचार करें। कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे काम करने के तरीको में सुधार होगा। हर काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस में कुछ लोग आपकी उन्नति से जलन की भावना रख सकते हैं। आपसी मतभेद का असर परिवार की व्यवस्था पर न पड़ने दें। घर का माहौल सुखद रहेगा। अपनी हिम्मत और ताकत से ज्यादा काम लेने से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहना जरूरी है।
कन्या :
मन मुताबिक तरीके से सभी काम निपटाते जाएंगे। सामाजिक कामों में आपकी मौजूदगी से तारीफ मिलेगी। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर पूरी तरह ध्यान दें।
ज्यादा काम के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बेहतर होगा जरूरी कामों को प्राथमिकता दें। घर का कोई विवादित मामला आपस में बैठकर सुलझाने से सुलझेगा। बिजनेस के काम करने के तरीके का जिक्र दूसरे से न करें। नौकरी और बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला आज न लें। चुनौतियों और परेशानियों वाला समय है। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में पास होने से जॉइनिंग मिल सकती है।
परिवार के लोग साथ में थोड़ा समय बीताएंगे तो खुशहाली आएगी। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा। ज्यादा काम होने से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है। खुद के लिए थोड़ा समय निकालने से राहत मिलेगी।
तुला :
अपनी सकारात्मक और संतुलित सोच से सभी काम योजना बनाकर व्यवस्थित कर लेंगे। इससे ताजगी महसूस करेंगे। कोर्ट केस चल रहा है, तो फैसला आपके फेवर में होने की संभावना है। लेनदेन में विवाद हो सकता है। स्वभाव में लचीलापन लाएं। आपकी जिद से पारिवारिक समस्या बढ़ेगी। यात्रा का नतीजा नहीं निकलेगा। मीडिया, मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है। बिजनेस में आसपास के लोगों से चल रही प्रतिस्पर्धा में सफलता के लिए और मेहनत की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। जीवनसाथी और परिवारवालों के साथ सामंजस्य बैठाने में दिक्कतें आएंगी। लव अफेयर्स के मामलों से दूर रहें।
मेडिटेशन, एक्सरसाइज करने से तनाव और डिप्रेशन से काफी राहत मिलेगी।
वृश्चिक :
खास लोगों के साथ मुलाकात से आपकी पर्सनैलिटी और विचारों में भी नयापन आएगा। बच्चों की गतिविधियों में मदद करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।
अपनी निजी बातें किसी के साथ शेयर न करें। पड़ोसियों से किसी बात को लेकर अनबन या झगड़ा हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर थोड़ा समय बीताने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। निजी व्यस्तता के कारण बिजनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज किसी भी तरह का निवेश न करें। समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी काम करते समय सावधानी रखें। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आापकी कोशिश सफल रहेंगी। आपसी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। युवाओं की दोस्ती ज्यादा गहरी होगी। बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए उचित सावधानी रखें। रोज कसरत करें।
धनु :
आपके काम समय मुताबिक पूरे होते जाएंगे। पूरे आत्मविश्वास से कोशिश करते रहें। वाहन खरीदने की योजना है तो दिन शुभ है। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ थोड़ा समय बीतेगा। नई जानकारियां मिलेंगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास और आत्मसम्मान कम न होने दें। असमंजस में विश्वसनीय लोगों से सलाह-मशवरा करें। निश्चित ही आपको बेहतर समाधान मिलेगा। इस समय कमीशन संबंधी बिजनेस सफल रहेंगे। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। बिजनेस संबंधित गैर जरूरी खर्चे परेशान करेंगे। ऑफिस में टीम वर्क से बेहतर नतीजे मिलेंगे।
परिवार के साथ किसी उत्सव में जाने का मौका मिलेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से दूरी बनाकर रखें। इसका नकारात्मक असर आपके घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। मौसमी परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेदिक दवाएं लें।
मकर :
आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें। आपको कोई विशेष सूचना मिल सकती हैं। करीबी इंसान की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। घर की व्यवस्था को उचित बनाने में आपकी कोशिश कामयाब रहेगी। भविष्य की कोई योजना अटक जाने से चिंता रहेगी। नजदीकी इंसान आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठा सकता है, हालांकि जल्दी ही समाधान मिल जाएगा। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। कारोबार में अपने सोर्स मजबूत करें। बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। ऑफिस में अपने अधिकारियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवार वालों के आपसी सामंजस्य से घर में शांतिपूर्ण माहौल बनेगा। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी खुशखबरी मिलेगी।
एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए अपने खान-पान और रूटीन को बहुत व्यवस्थित रखना जरूरी है।
कुंभ :
कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की संभावना है। मेहनत करें और भरोसा रखें। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन रहेगा। इसका सकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपके खिलाफ कुछ अफवाहें फैलाएंगे। सावधान रहें। इनकम के साथ खर्चे भी रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने टारगेट से न भटकें। यात्रा स्थगित रखें। इस समय बिजनेस में रिस्क लेना फायदेमंद होगा। आपने कार्यक्षेत्र में जो नई नीतियां और योजनाएं बनाई हैं, उन पर पूरी मेहनत से काम करें। नौकरी में नए मौके और ऑफर मिल सकते हैं। अधिकारी खुश रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को खास उपलब्धि मिल सकती है। इससे घर में उत्सव का माहौल रहेगा। करीबी दोस्तों से मुलाकात होगी।
अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए रोज कसरत और योगा करें। खानपान के नियमों का भी पूरा ध्यान रखें।
मीन :
ग्रह गोचर अनुकूल है। किसी दोस्त या रिश्तेदार से चल रही गलतफहमी दूर होगी। आपसी संबंधों में भी सुधार होगा। युवाओं को करियर संबंधित मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। सावधान रहें, गुस्से में आकर काम बिगाड़ सकते हैं। काम में व्यस्त रहें। फालतू कामों में समय बर्बाद न करें। ज्यादा खर्चा न करें। प्रैक्टिकल होना जरूरी है। बिजनेस में वित्तीय समस्याएं बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा इस समय कोई नया फैसला न लें। इस समय हर काम में सावधानी रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है। प्रमोशन भी हो सकता है। परिवार में शांति रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ अच्छा समय बीताएंगे। प्रेम संबंधों में भी लगाव बढ़ेगा।
सेहतमंद रहने के लिए नियमित जांच करवाएं। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

