दुखद: यात्रा के दौरान हृदय गति रुकने से यात्रियों की मौत का सिलसिला जारी, यमनोत्री में अब तक 4 की गई जान

दुखद: यात्रा के दौरान हृदय गति रुकने से यात्रियों की मौत का सिलसिला जारी, यमनोत्री में अब तक 4 की गई जान
Spread the love

 

देहरादून। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद इस साल भी चारधाम यात्रा के दौरान हृदय गति रुकने से यात्रियों की मौत का सिलसिला जारी है। बीते रोज भी आगरा निवासी एक तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी। कपाट खुलने से लेकर अभी तक यमुनोत्री धाम में हृदय गति से मरने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या चार हो चुकी है जबकि, दो यात्रियों की मौत अलग कारणों से हुई है। बताया जा रहा है कि केदारनाथ व यमुनोत्री धाम में आक्सीजन की कमी है। जिस वजह से इन दोनों धामों में यात्रा करने के लिए यात्रियों को काफी एहतियात बरतने की जरूरत होती है। किंतु हमेशा की तरह इस साल भी सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य संबंधी सभी सलाहों पर लोगों की आस्था भारी पड़ती नजर आ रही है। इस वजह से इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। इससे भी पहले यात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम पहुंचे एक टैक्सी ड्राइवर की हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी।

Parvatanchal