विरोध: उक्रांद ने फूंका कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला, मंत्री पर है युवक से सरेआम मारपीट करने का आरोप

विरोध: उक्रांद ने फूंका कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला, मंत्री पर है युवक से सरेआम मारपीट करने का आरोप
Spread the love

 

देहरादून। बीते रोज युवक से मारपीट करने के मामले में उत्तराखंड क्रांति दल की महानगर इकाई ने कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल का पुतला दहन कर सरकार से उनका इस्तीफा माँगा। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि मंगलवार को तीर्थ नगरी ऋषिकेश में मंत्री अग्रवाल द्वारा सुरेन्द्र सिंह नेगी नामक युवक के साथ मारपीट करने व गंदी गालियां दिये जाने की घटना ने न केवल मंत्री पद की गरिमा को तार तार कर दिया, बल्कि इससे भाजपा  के चाल- चेहरा- चरित्र की नुमाइश भी लोगों के सामने कर डाली। यूकेडी ने मंत्री अग्रवाल पर पहाड़ विरोधी मानसिकता का  प्रदर्शन करने का भी आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि यह घटना सबसे ज्यादा शर्मनाक राज्य की भाजपा सरकार के लिए है। यूकेडी के मुताबिक, प्रेम चंद अग्रवाल ऐसी कई घटनाओं को पहले भी अंजाम दे चुके हैं। यही नहीं अंकिता भंडारी हत्या कांड में संदिग्ध व्यक्ति को बचाने का काम भी प्रेम चंद अग्रवाल के द्वारा किया गया। उक्रांद की मांग है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रेम चंद अग्रवाल को मंत्री मंडल से अविलम्ब बर्खास्त करें।
कार्यक्रम में सुनील ध्यानी, दीपक गैरोला, शिव प्रसाद सेमवाल, बिजेंद्र रावत, विपिन रावत, सुलोचना ईष्टवाल, उत्तम रावत, राजेंद्र प्रधान, किरन रावत कश्यप, राजेंद्र गुसाईं, दीपक रावत, प्रभात डंडरियाल, दीपक मधवाल, सागर भंडारी, मंजू रावत, सरोज रावत, नैना लखेड़ा, सरोजनी नेगी, पूनम ध्यानी व आशा रावत आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Parvatanchal