सबक: जुआ खेलने की लत ने बैंक के सहायक प्रबंधक को बना डाला ठग, अब पहुंच गया सलाखों के पीछे

सबक: जुआ खेलने की लत ने बैंक के सहायक प्रबंधक को बना डाला ठग, अब पहुंच गया सलाखों के पीछे
Spread the love

देहरादून। जुआ खेलने की लत कितनी बुरी है, उसका जीता जागता उदाहरण यहां सामने आया है। ऑनलाइन जुआ खेलने की लत ने निशांत सडाना को बैंक के सहायक प्रबंधक से ठग बना दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल ने बताया कि यूनियन बैंक शाखा प्रबन्धक नगर निगम देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा बनाम निशांत सडाना पुत्र स्व. सुरेन्द्र कुमार सडाना, निवासी पशुपति हाईट्स, थाना नेहरु कालोनी देहरादून के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। उसके अनुसार निशांत सडाना वर्ष 2015 से 2021 तक इसी शाखा में सहायक प्रबन्धक के पद तैनात था। इस दौरान उसके द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंक में एक महिला खाता धारक के 40 लाख रुपये के फिक्स डिपाजिट को धोखाधड़ी कर अपनी पत्नी व अन्य खातों में ट्रांसफर करते हुए उक्त धनराशि का गबन किया गया। मुकदमे की जांच के दौरान निशांत सडाना के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य होने पर उप निरीक्षक नवीन जुराल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा निशांत सडाना को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह वर्तमान में सहायक प्रबन्धक (निलम्बित) हल्द्वानी में तैनात है। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उसे आनलाइन कैसिनों तीन पत्ती खेल की लत लगने के कारण उसके द्वारा स्वयं तथा परिवार के पास जो भी नगद धनराशि थी उसे उक्त खेल में उड़ा दिया। इसके पश्चात स्वंय के पास पैसा न रहने पर उसके द्वारा अपने बैंक की एक महिला खाताधारक के खाते से फिक्स डिपाजिट किये गये 40 लाख रुपये धोखे से अपनी पत्नी व अपने अन्य पहचान वालों के खातों में ट्रांसफर कर उक्त धनराशि को भी ऑनलाइन कैसिनों तीन पत्ती गेम में लगाकर उड़ा दिया। पुलिस ने उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Parvatanchal