शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: सोमवार, 01 मई 2023

मेष :
कुछ नई गतिविधियों के प्रति आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी। अगर कोई कानूनी अथवा सरकारी कार्य लंबित पड़ा हुआ है तो आज उसका हल मिल सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद बढ़ने की आशंका है, परंतु अभी वर्तमान परिस्थितियों के कारण धैर्य बनाकर रखना ही उचित है। तनाव लेने से परिस्थितियां और अधिक विपरीत महसूस होगी। इस समय किसी भी तरह का लेनदेन ना करें। बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त खास इंसान से विचार-विमर्श जरूर करें। इस समय कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति भी बनी हुई है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। कुछ समय परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव अथवा डिनर के लिए भी जरूर निकालें। अत्यधिक काम के बोझ से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। तनाव जनक परिस्थितियों से अपना बचाव करें।
वृष :
मीडिया और संपर्क सूत्रों द्वारा कोई ऐसी जानकारी मिलेगी कि आपके काम आसान हो जाएंगे। स्त्रियां घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखने में कामयाब रहेंगी। सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति बनाए रखना आपको मान-सम्मान दिलवाएगा। अपनी इच्छा पूर्ति के लिए अत्यधिक प्रयास की भी आवश्यकता है। कभी-कभी आपकी कही हुई कोई बात किसी को आहत कर सकती है। अनावश्यक यात्रा से भी परहेज करें। किसी भी तरह का बदलाव करना अभी उचित नहीं है। व्यावसायिक गतिविधियां बेहतर होगी। तथा इससे संबंधित उचित ऑर्डर भी प्राप्त हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में भी आपको आमंत्रित किया जा सकता है। सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़ें। किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात होना सबको खुशी प्रदान करेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान का ध्यान रखें। वर्तमान मौसम से अपनी सुरक्षा रखने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, तथा खान-पान भी उचित रखना जरूरी है।
मिथुन :
यदि आपकी कोई दिली इच्छा लंबे समय से अटकी हुई है तो आज उसे पूरा करें। आपकी प्रतिभा और योग्यता का सामाजिक गतिविधियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। स्थान संबंधी कोई योजना भी कार्य रूप में परिणित होगी। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। समय का उचित प्रतिबंधन करना जरूरी है। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही रहेगी जो कि उचित नहीं है। कारोबार में अभी अभी किसी भी प्रकार का बदलाव या नया काम शुरू करने संबंधी कोई कार्यवाही ना करें। इस समय मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय अधिक सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। परिवारजनों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। कुछ समय योगा और व्यायाम मै भी व्यतीत करें।
कर्क :
मकान, दुकान आदि से संबंधित रखरखाव और मरम्मत संबंधी प्लानिंग होगी। आपको अपने कार्यों तथा मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। कोई रुकी हुई पेमेंट वगैरह मिल जाने से आर्थिक पक्ष भी मजबूत बनेगा। जल्दबाजी करना नुकसानदायक रहेगा, जबकि सहजता और धैर्य पूर्वक कामों को करने से काम उचित रूप से पूर्ण होते जाएंगे। संतान की वजह से कुछ चिंता भी रहेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है, किसी अनुभवी से मदद लें। दिन के उत्तरार्द्ध में आपका कोई चल रहा महत्वपूर्ण काम हल हो जाएगा। आप किसी भी तरह अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। परंतु किसी को भी पैसा या माल उधार ना दें, नुकसान हो सकता है। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की बजाए अपने परिवार और व्यवसाय पर ध्यान दें। ज्यादा गर्मी से अपना बचाव रखें। खांसी की समस्या भी बढ़ेगी।
सिंह :
आज आपका कोई विशेष प्रयोजन हल होने वाला है। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। अपनी कोई भी खास बात किसी से भी शेयर ना करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। आस-पड़ोस में किसी भी वाद-विवाद से दूर रहें। कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने तथा आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। नौकरीपेशा लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी नजदीकी मित्र के साथ अचानक ही मुलाकात होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु डायबिटिक लोग अपनी नियमित जांच में लापरवाही ना करें।
कन्या :
उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कुछ समय से चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। परिवार के लोगों की हर छोटी-मोटी जरूरत पूरा करने में आपको आनंद मिलेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। कुछ विरोधी हावी होंगे, परंतु आपका अहित नहीं कर पाएंगे। किसी मित्र का अड़ियल व जिद्दी रवैया भी आपको परेशानी में डालेगा। धैर्य और संयम से काम लें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई के लिए ज्यादा समय बिताने की जरूरत है। पारिवारिक व्यवसाय में आपसी सहयोग से भरपूर फायदा होगा, सिर्फ अधिक मेहनत और परिश्रम की जरूरत है। कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं पर एक बार पुनर्विचार करना जरूरी है। इस समय पैसा लगाते समय बजट का भी ध्यान रखना आवश्यक है। परिवार में व्यवस्थित और सुखद माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में मर्यादा का ध्यान रखें। वर्तमान सकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। संयमित दिनचर्या रखने से स्वस्थ महसूस करेंगे।
तुला :
घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन से आपका कोई कार्य हल होने की संभावना है। कामकाज व परिवार में बेहतरीन तालमेल भी बना रहेगा। बच्चे तथा युवा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। कोई संपत्ति संबंधी मामला किसी अधिकारी की मदद से सुरक्षित है। पड़ोसियों के साथ अगर कोई विवाद होता है, तो उससे बचने की कोशिश करें। व्यर्थ के खर्चो को लगाम दे। क्योंकि वाहन या घर के देखभाल संबंधी कार्यों में खर्चा बढ़ेगा। अपनी महत्वपूर्ण चीजें अथवा पेपर्स बहुत अधिक संभाल कर रखें। कारोबार में आप अपनी योग्यता व प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल करने में समर्थ रहेंगे। सिर्फ अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर तनाव बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों के चलते घर में किसी प्रकार की कड़वाहट आ सकती हैं।
एलर्जी अथवा मौसमी बीमारी संकेत मिल रहे हैं। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से पहले अपनी सुरक्षा रखें।
वृश्चिक :
कोई प्रॉपर्टी संबंधी विवाद चल रहा है, उसे सुलझाने का उचित समय है। आपको अपनी मेहनत और कार्यप्रणाली के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। विद्यार्थियों को भी शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी और कुछ नया करने के लिए भी उत्साहित रहेंगे। लोगों के प्रभाव में आने से बचें तथा किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय अपने ही निर्णय को प्राथमिकता दे। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखना आपकी जिम्मेदारी है। समय का उचित प्रतिबंधन करें। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। लेकिन पेमेंट आदि समय पर ना मिलने की वजह से आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। धैर्य और संयम बनाकर रखें।
वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी कमजोरी और थकान की स्थिति रह सकती है।
धनु :
आज का दिन सुखद रहेगा। अगर कहीं निवेश करना है, तो आपको किसी मित्र द्वारा कोई बेहतरीन सुझाव मिल सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आज कुछ बेहतरीन नीतियों पर विचार होगा। पारिवारिक सदस्यों का भी सहयोग बना रहेगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना नुकसान दे सकता है। अपने स्वयं के कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। युवा वर्ग आज कुछ तनाव की स्थिति से गुजर सकते हैं, बेहतर होगा कि कुछ सकारात्मक गतिविधियों में समय व्यतीत करें। बिजनेस में रिस्क लेना फायदेमंद साबित होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई नजदीकी यात्रा भी करनी पड़ सकती है, परंतु यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी में बदलाव चाह रहे लोगों के लिए कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती हैं। परिवार जनों के बीच घर के किसी समस्या को लेकर विचार विमर्श होगा। समस्या का उचित समाधान भी मिलेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।
ब्लड प्रेशर तथा हार्ट पेशेंट वर्तमान मौसम में अपना विशेष ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेंगी।
मकर :
संतान को लेकर चल रही गतिविधियों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। अगर जमीन-जायदाद संबंधी कोई मसला अटका हुआ है, तो आज किसी व्यक्ति विशेष की मदद से समाधान मिलने की उचित संभावना है। आपकी विचारधारा में महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। जरूरी काम सही समय पर निपटाना जरूरी है। अपने कार्यों में उचित व्यवस्था बनाकर रखें। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। पड़ोसियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। युवाओं को मौज मस्ती के बजाय अपने कार्य पर ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो आज पार्टनरशिप फायदेमंद साबित हो सकती है। अपने सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। ऑफिस में आपका दबदबा और रुतबा बना रहेगा। उच्चाधिकारियों का भी मार्गदर्शन रहेगा।
पर्सनल लाइफ अच्छी रहेगी तथा सबके साथ मनोरंजन व शॉपिंग संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। खांसी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की दिक्कत हो सकती है। घरेलू इलाज से ही स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा।
कुंभ :
सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। अगर इस समय कोई दुविधा की स्थिति बनी हुई है तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से जरूर कोई हल मिलेगा। विद्यार्थियों को मनचाहे इंस्टिट्यूट में एडमिशन मिल जाएगा। परिवार से संबंधित जिस कार्य को बहुत सहज और सरल समझ रहे थे, वह बहुत ही मुश्किल से भरा हुआ होगा। परंतु आप अपने दृढ़ निश्चय व आत्म बल को बनाकर रखने से काफी हद तक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधारी ना करें। व्यापार में यदि कोई निवेश कर रहे है, तो फायदा रहेगा। परंतु प्रॉपर्टी संबंधी डील में जल्दबाजी करना ठीक नहीं रहेगा। कागजात वगैरह की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को असफल होने की वजह से तनाव ना ले। पारिवारिक दायित्व निभाने से घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी।
पेट में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। अपने खान-पान के प्रति लापरवाही ना बरतें तथा उचित इलाज ले।
मीन :
आपके प्रयासों से रोजमर्रा के कार्यों में कुछ नयापन आएगा, बेहतरीन संपर्क भी स्थापित होंगे। घर में मेहमानों के आगमन से आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। कोई बड़ा निवेश करने के लिए भी समय उचित है। व्यर्थ की गतिविधियों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट भी सकता है। दोपहर बाद परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता आएगी। घरेलू खर्च का संतुलित बजट भी बनाकर रखें। किसी प्रकार के वाद-विवाद में ना उलझे। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है, भाग्य भी भरपूर सहयोग करेगा। कुछ व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके सामने कड़ी चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं। आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।
पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। सावधान रहें, क्योंकि प्रेम प्रसंग बदनामी व अपयश का कारण बन सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने की जरूरत है।
