शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: रविवार, 30 अप्रैल 2023

मेष :
दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखने से काम को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी और रुके काम पूरे होने से संतुष्ट हो जाएंगे। फालतू खर्चे कम करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे जिनको रोक पाना मुश्किल होगा। मनोबल बनाए रखें। नकारात्मक बातों से आपके काम करने की क्षमता में कमी आ सकती है। थोड़ा वक्त आध्यात्म में बिताना चाहिए। कामकाज में कोई भी फैसला लेते समय बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। मौजूदा हालातों में ज्यादा बेहतर होने की उम्मीद न करें। मीडिया और ऑनलाइन बिजनेस में ज्यादा ध्यान दें। मार्केटिंग के काम समय पर निपट जाएंगे। परिवार में सुख और संतोष रहेगा। लव पार्टनर के व्यवहार से थोड़ी चिंता हो सकती है। डिस्टर्ब रूटीन की वजह से सेहत संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। डिसिप्लिन रखना जरूरी है।

वृष :
 जरूरी लोगों का सानिध्य मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में आप अपने आसपास की परिस्थितियों में थोड़ा बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आपकी और पारिवारिक व्यवस्था पर अच्छा असर पड़ेगा। पारिवारिक व्यवस्था को लेकर खास योजनाएं बनेंगी।
फालतू बातें और गतिविधियों में समय बरबाद होने से बचाएं। अपनी उर्जा का पूरा इस्तेमाल करें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। लेनदेन में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी करीबी इंसान से टकराव भी हो सकता है। बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। रुके हुए सरकारी कामों में भी सफलता मिलने की संभावना है। समय पर काम पूरे हो जाएंगे। टेक्निकल फिल्ड से जुड़े लोगों का काम अच्छा रहेगा। स्टाफ संबंधी व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। संबंध बेहतर होंगे। लव अफेयर्स के मामले में लकी रहेंगे। व्यवस्थित दिनचर्या और संतुलित खानपान रखें। इससे आप कई परेशानियों से बच सकते हैं।

मिथुन :
 आपके लिए ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। इस समय अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस रहें। आने वाले दिनों में आपको मेहनत के मुताबिक सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिन की शुरुआत में बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। समस्याओं से घबराने के बजाय सॉल्यूशन खोजने की कोशिश करें। अपनी महत्वपूर्ण चीजों को खुद संभालें। कहीं रखकर भूलने जैसी स्थिति बन सकती है। बिजनेस के हालात अच्छे रहेंगे, लेकिन किसी कर्मचारी की गलती से नुकसान भी हो सकता है। बेहतर होगा सभी काम अपनी निगरानी में करवाएं। रूटीन ठीकठाक रहेगा। घर में कीमती चीज खरीदने से परिवार के लोग खुश हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में किसी तरह की गलतफहमियां न होने दें। ज्यादा काम होने से पैरों में दर्द और थकान हो सकती है। आराम भी लेना जरूरी है

कर्क :
कोई भी काम करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी जरूर हासिल करें। इससे आपको सफलता मिलेगी। दूसरों की बातों में न आएं। अपने फैसलों को ही सर्वोपरि रखें। मेहनत पर भरोसा रखें। खुद पर कामकाज की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी न लें, वरना तनाव बढ़ेगा। इस समय बच्चों का मार्गदर्शन करना भी जरूरी है। परिवार के लिए समय जरूर निकालें।
कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन आपको मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे हासिल होंगे। अपने नीचे काम करने वाले किसी कर्मचारी से नुकसान होने की आशंका है। आपके काम का क्रेडिट कोई और ले सकता है। अपने काम करने के तरीके को सीक्रेट रखें।
पति-पत्नी का सहयोगात्मक व्यवहार घर की व्यवस्था बनाए रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। काम के साथ दिनचर्या और खानपान भी व्यवस्थित रखना जरूरी है। सावधानी रखेंगे तो सेहतमंद रहेंगे।

सिंह :
आपने काम करने के तरीको में बदलाव लाने से गतिविधियां बेहतर होंगी। रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। उधार दिया पैसा मिलने के योग हैं। हाई एजुकेशन वाले स्टूडेंट्स को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। ज्यादा रोकटोक से बच्चों के आत्मबल और कार्यक्षमता में कमी आएगी। बेहतर होगा शांतिपूर्ण तरीके से समस्या सुलझा लें। ननिहाल में किसी वजह से नोकझोंक हो सकती है।
 बिजनेस में मंदी का असर दिखेगा। फिलहाल ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न रखें। कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी खास इंसान की मदद से कामकाज में की रुकावट दूर होगी। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो समय ठीक है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मंगेतर से मनमुटाव हो सकता है। तनाव से बचें। नियमित तौर पर ब्लड प्रेशर चेक करते रहें। डायबिटिक लोग अपना खास ध्यान रखें।

कन्या :
दिन भर कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे। नौकरी, बिजनेस, निवेश या किसी लेनदेन में फायदा हो सकता है। वित्तीय योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। भागदौड़ से राहत पाने के लिए थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। पड़ोसी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। बेहतर होगा अपने निजी कामों में बिजी रहें। युवा लोग फालतू चिंताएं छोड़कर अपने करियर पर ध्यान दें। नई जानकारियां भी मिल सकती हैं। बिजनेस में नया काम या नई योजना कामयाब नहीं हो पाएगी। मेहनत ज्यादा और फायदा कम मिलेगा। धैर्य से दिन बीताएं। प्रॉपर्टी संबंधी डील होने की संभावना है। फालतू प्रेम संबंधों से बचें। पति-पत्नी के बीच तालमेल रहेगा। परिवार में भी सभी लोग एक दूसरे की मदद करेंगे। खांसी, जुकाम और बुखार जैसी परेशानी रहेगी। लापरवाही न करें और उचित इलाज लें।

तुला :
करीबी रिश्तेदारों के साथ मिलकर अच्छी योजनाओं पर विचार होगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा का प्लान बनेगा।
 किसी दोस्त या रिश्तेदार से जुड़ी कुछ नकारात्मक बातें सामने आएंगी। अपना मनोबल मजबूत रखें। तनाव के कारण काम टालने की कोशिश न करें। धैर्य रखें। महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। बिजनेस में दिक्कतों के बावजूद आप समझदारी और सूझबूझ से समस्याओं का हल निकाल लेंगे। बाहरी सोर्स से चल रही बिजनेस की बातचीत का अच्छा नतीजा मिल सकता है। स्टाफ के बीच कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार को प्राथमिकता देंगे। थोड़ा समय परिवार के साथ मनोरंजन में भी बीतेगा। दर्द और थकान से थोड़ा असहज रहेंगे। उचित आराम लें और डॉक्टर से भी सलाह लें।

वृश्चिक :
 कोई खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। घर में सकारात्मकता बनाकर रखने के लिए घर की व्यवस्था में भी रुचि लेंगे। विद्यार्थियों की अपने विषयों को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। इस समय आय कम और व्यय ज्यादा जैसी स्थिति रहेगी। व्यर्थ के खर्चों पर काबू रखें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। परंतु उनकी देखभाल ज्यादा जरूरी है।
 इस समय काम करने के तरीको में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। पुराने ऑर्डर या किसी पार्टी से दिक्कत हो सकती हैं। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा। विवाहेतर प्रेम संबंध आपके दुख का कारण भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय पॉजिटिव रहना ज्यादा जरूरी है। गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें।

धनु :
 आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर कोई बेहतरीन कार्य पूर्ण कर पाएंगे। साथ ही किसी पुरानी समस्या का भी समाधान मिलेगा। कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें। इससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। समय अनुसार थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। कुछ लोग आपकी उदारता और भावनाओं का नाजायज फायदा भी उठाएंगे। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। मामा पक्ष के साथ कोई पुराना विवादित मामला उभर सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए भी इंतजार करें, क्योंकि व्यवसायिक कार्यों के लिए स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। यह समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को समझने तथा संपर्क सूत्रों को बढ़ाने में व्यतीत करें। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयमित व्यवहार रखें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों तथा मनोरंजन आदि में समय नष्ट ना करें। अचानक ही किसी पुराने मित्र से फोन द्वारा बातचीत होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। गर्म-सर्द होने जैसी स्थिति से अपना बचाव रखें।

मकर :
ग्रह स्थिति अनुकूल है लेकिन इसका सदुपयोग करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। घर की व्यवस्था से जुड़ा कोई कार्य संपन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी किसी खास प्रोजेक्ट के प्रति उचित सफलता मिलने की संभावना है। ज्यादा सोच-विचार करने से समय निकल भी सकता है, इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ तुरंत क्रियान्वित करने की भी कोशिश करें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु कहीं उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने से आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पब्लिक रिलेशन और मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। परंतु कार्यक्षेत्र में सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन अवश्य करें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। घर तथा पारिवारिक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करना तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान करना सकारात्मकता देगा। प्रेम संबंध मानहानि का कारण बनेगा। मौसम के अनुकूल अपना आहार व्यवहार रखें। ज्यादा गरिष्ठ और तले-भुने भोजन से परहेज करें।

कुंभ :
युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर जो प्रयास कर रहे थे, अब उनमें सफलता मिलने का समय आ गया है। किसी निकट संबंधी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी। तनाव मुक्त होने के लिए कुछ समय किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर व्यतीत करें। वक्त के अनुसार खुद के व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। जिद्दी और शंकालु स्वभाव आपके लिए ही परेशानी का कारण बनेगा। विद्यार्थी इस समय पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ विवाद की स्थिति न बनने दें। इसका असर आपके बिजनेस पर पड़ेगा। बेहतर होगा कि किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह देना जरूर ले। सरकारी सेवारत लोगों को आज भी कार्य पर जाना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच परस्पर प्रेम प्यार बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की जरूरत है। कोई इंफेक्शन होने की आशंका है।

मीन :
घर के वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन और स्नेह पारिवारिक व्यवस्था को सुखद बनाकर रखेगा। घर में कोई धार्मिक गतिविधि होने से सकारात्मक वातावरण महसूस होगा। फाइनेंस से संबंधित कोई समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। अपने महत्वपूर्ण कागजात तथा डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। वरना आपके महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान आ सकता है। इस समय कोई भी यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। संबंधियों के साथ चल रहे वाद-विवाद को टालने की कोशिश करें। इस समय व्यवसायिक कार्यों में अभी बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। हालांकि जरूरत अनुसार आय की स्थिति बनी रहेगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता का ध्यान रखें, इससे आपसी संबंध मधुर रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद संबंधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क में रहें, इससे रिश्ते मधुर रहेंगे। लव पार्टनर का सहयोग मिलेगा। खांसी, जुकाम जैसी समस्या बढ़ सकती है। वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

Parvatanchal