गनीमत: चलती कार में अचानक लग गई आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान

गनीमत: चलती कार में अचानक लग गई आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान
Spread the love

नैनीताल। हल्द्वानी से भवाली की ओर एक कार में आमडाली भीमताल के पास अचानक आग लग गई। बताया जा रहा हे कि कार में 4 लोग सवार थे । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची भीमताल पुलिस एवं फायर यूनिट ने पानी डालकर आज बुझाया फिलहाल कार सवार दो पुरुष 2 महिला आग लगते ही कार से बाहर निकल गए थे। इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया।
मिली जंानकारी के अनुसार शेव्रले क्रूज कार हल्द्वानी से भवाली की तरफ जा रही थी, जिसमें अचानक चलते चलते आग लग गई।। (शेवरले क्रूज) कार हल्द्वानी से भवाली जा रहे थी। आमडाली भीमताल के पास वाहन में अचानक आग लग गई, जिसमें 4 व्यक्ति (2 पुरुष व 2 महिलाएं) सवार थे। सभी को वाहन से सकुशल बाहर निकाल लिया गया । कार के अगले हिस्से पर लगी आग को थाना भीमताल एवं पुलिस फायर यूनिट द्वारा पानी डाल कर काबू किया गया।

Parvatanchal