भाकपा( मा ले): पार्टी के स्थापना दिवस पर बैठक का आयोजन, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को दी गयी श्रद्धांजलि

भाकपा( मा ले): पार्टी के स्थापना दिवस पर बैठक का आयोजन, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को दी गयी श्रद्धांजलि
Spread the love

 

हल्द्वानी। भाकपा-माले की स्थापना की 54वीं वर्षगांठ के अवसर पर हल्द्वानी ब्रांच की बैठक में संगठन की मजबूती व फासीवाद विरोधी एकता का निर्माण करने की शपथ ली गई। इस मौके पर भाकपा-माले के जिला सचिव कैलाश पांडेय ने कहा कि 23 अप्रैल 1930 को कामरेड चंद्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में ब्रिटिश फौज की गढ़वाली टुकड़ी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ रहे निहत्थे मुस्लिम पठानों पर गोली चलाने के आदेश पर अमल करने से इंकार कर दिया था। इस दिन को पेशावर विद्रोह दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर पेशावर विद्रोह के नायक कामरेड चंद्र सिंह गढ़वाली, भाकपा माले के संस्थापक महासचिव कामरेड चारु मजूमदार और पार्टी के सभी संस्थापक नेताओं आदि को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में जोगेंदर लाल, दीपक कांडपाल, धन सिंह गडिया, मनोज आर्य, देवेन्द्र, मुकेश जोशी आदि ने भी विचार रखे।

Parvatanchal