शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: रविवार, 23 अप्रैल 2023

मेष :
 सकारात्मक लोगों के साथ रहें। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरी और बिजनेस के रुके कामों में तेजी आएगी। नए संपर्क बनाने से पहले लोगों को ठीक से समझना जरूरी है। स्वार्थी दोस्तों से दूरी रखें। उनकी गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है, जिससे मायूसी रहेगी। नौकरी और बिजनेस की छोटी सी बात को गंभीरता से समझना जरूरी है। बिजनेस के कागज संभालकर रखें। किसी के भी हाथ में न दें। दांपत्य संबंधों में मजबूती रहेगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। योगा और मेडिटेशन को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। इससे शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी।

वृष :
 फोन या सोशल मीडिया से नई जानकारियां मिलेंगी। दोस्तों का साथ मिलने से हिम्मत बढ़ेगी। कीमती धातु खरीदने की योजना बनेगी। दिन सुखद रहेगा। दूसरों की मदद के साथ अपने निजी कामों पर भी ध्यान दें। गैर जरूरी खर्चे बढ़ने से दिक्कतें आ सकती हैं। अपना बजट बनाकर चलें। बिजनेस में मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से स्थिति अच्छी रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों के काम ज्यादा हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तनाव का नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। अपोजिट जेंडर वाले से बातचीत करने में खुशी मिलेगी। सेहत संबंधी पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती हैं। घरेलू देसी इलाज से आप सेहतमंद रहेंगे।

मिथुन :
 आपका शांति पूर्ण रवैया लक्ष्य पाने में मददगार रहेगा। बच्चे भी अनुशासित रहकर पढ़ाई पर ध्यान देंगे। शॉपिंग में भी सुखद समय बीतेगा। सामाजिक और राजनीतिक कामों से दूरी रखें। इसमें समय खराब होने की संभावना ज्यादा है। मानहानि की स्थिति भी बन सकती है। पैसा उधार ना दें। बिजनेस के कागज संभालकर रखें। प्रॉपर्टी के कामों में सावधान रहें। आप किसी लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। पार्टनरशिप का प्लान चल रहा है, तो उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी तनाव आ सकता है। ज्यादा काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। थोड़ा वक्त खुद के लिए भी निकालें।

कर्क :
अनुभवी इंसान का मार्गदर्शन मिलेगा। आप सुकून महसूस करेंगे। आपकी सफलता के रास्ते खुल सकते हैं। इससे चिंता दूर होगी। कामकाज और परिवार में तालमेल बनाकर रखना आपके लिए चुनौती भरा रहेगा। नजदीकी दोस्तों और के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की कोशिश करें। किसी रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में उसकी मदद करें। बिजनेस का कोई भी फैसला अपने दम पर करें। बिजनेस में आपसी मतभेद हो सकता है। व्यवहार में पारदर्शिता रखें। इससे संबंध फिर अच्छे होंगे। स्थान परिवर्तन या अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव की जरूरत है।पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे पर भरोसा करें। इससे नजदीकियां बढ़ सकती हैं। इंफेक्शन और कफ की शिकायत हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन ज्यादा करें।

सिंह :
थोड़ा समय धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में बिताने से सुकून मिलेगा। ज्यादातर काम योजना बनाकर करेंगे तो पूरे हो जाएंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित खरीदी-बिक्री हो सकती है। लापरवाही से बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कागजी काम सावधानी से करें। बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय लगाना ठीक नहीं है। फायदा नहीं मिल पाएगा। बिजनेस में अपने कामों को योजना बनाकर करने की कोशिश करें। मंदी की स्थिति भी रहेगी। किसी कर्मचारी की मीठी बातों में न आकर अपनी काबिलियत पर ही भरोसा करें।
घर-परिवार और कारोबार में बेहतर तालमेल रहेगा। आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जरूर जाएं। थकान और तनाव का बुरा असर सेहत पर पड़ सकता है। काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

कन्या :
किसी खास काम की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। लोगों की परवाह न कर के अपने कामों पर ध्यान देना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर में मांगलिक आयोजन की योजना पर विचार होगा।
 नकारात्मक लोगों के संपर्क में न रहें। उनकी वजह से मानहानि की आशंका है। कमियों से सीखकर आगे बढ़ने का समय है। बुजुर्गों की सलाह को अनदेखा न करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ हालातों को अपने मुताबिक बना लेंगे। नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी खुश रहेंगे। जीवनसाथी और परिवार के साथ थोड़ा वक्त जरूर बिताएं। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। सिरदर्द और नसों में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है। समय-समय पर आराम भी करें।

तुला :
 दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। किसी भी परिस्थिति में आप सामंजस्य बना लेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार आपकी पहली प्राथमिकता रहेगी। स्प्रिचुअल गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले को शांति और गंभीरता से सुलझाएं। जल्दबाजी और भावुकता में गलत फैसले होने की आशंका है। स्थान परिवर्तन के लिए समय अनुकूल नहीं है। बिजनेस के कामों में नई गतिविधियों पर ध्यान देना होगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों के साथ अच्छा तालमेल रखना जरूरी है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। स्टाफ पर भरोसा रखने से उनके काम करने की ताकत बढ़ सकती है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। करीबी दोस्तों के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। सेहतमंद रहने के लिए रूटीन व्यवस्थित रखना जरूरी है। थोड़ा समय प्रकृति के साथ भी बिताएं।

वृश्चिक :
सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी। लोकप्रियता बढ़ेगी। संतान संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक योजनाएं भी आसानी से पूरी होंगी। परेशानी में हिम्मत हारने की बजाय उसका समाधान ढूंढें। अपने निजी मामलों में किसी का दखल न होने दें। नजदीकी इंसान आपकी परेशानी की वजह बन सकता है। ईगो न आने दें। प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा मिलेगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। कॉम्पिटीटर आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। सावधान रहें।
पारिवारिक सुख शांति तथा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक की मुलाकात होने की संभावना है। असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। वायु विकार व जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है।

धनु :
 दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं, आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान की व्यवस्थित गतिविधियों से आपका मन प्रसन्न रहेगा। ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार तथा घर के बुजुर्गों को भी आपकी देखभाल की जरूरत है। इसलिए उनका भी ध्यान रखें। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत रह सकती है। पार्टनरशिप करने की योजना है तो उसे तुरंत क्रियान्वित करना उचित रहेगा। निवेश या लेनदेन करने से पहले सोच-विचार करें। आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी और संबंध प्रगाढ़ होंगे। तनाव और चिड़चिड़ेपन की वजह से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन अवश्य करें।

मकर :
 परिवार में आपसी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे किसी की मध्यस्थता से दूर हो जाएंगे। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से धन संबंधी परेशानी भी हल हो जाएगी।
 बच्चों की परेशानियों के समाधान में उनका सहयोग करें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें। कोई दुखद समाचार मिलने पर अपना मनोबल बनाकर रखें। बढ़ते खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत है।
 कारोबार बढ़ाने की कोई योजना बन सकती है। पूरे मन से उस पर काम करें। इसका फायदा भविष्य में मिल सकता है। बिजनेस में साथियों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। पति-पत्नी आपसी झगड़े से बचें। घर में क्लेश बढ़ सकता है। व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। नकारात्मक विचारों के कारण तनाव रहेगा। शारीरिक क्षमता में कमी महसूस होगी। योगा और मेडिटेशन अवश्य करें।

कुंभ :
परिवार के किसी बड़े और समझदार इंसान से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी, जो फायदेमंद रहेगी। अपनी सोच सकारात्मक और संतुलित बनाने के लिए थोड़ा समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। युवाओं को मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी खास काम की प्लानिंग है तो उस पर तुरंत काम भी करें। ज्यादा सोच-विचार से समय निकल सकता है। खर्चे ज्यादा रहेंगे। इनकम सोर्स बन सकते हैं। चिंता न करें। आपकी योजनाएं और काम करने की ताकत बिजनेस को गति देगी। मार्केटिंग संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान दें। अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने के लिए अच्छा समय है।
 परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी की मदद घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा रखेगी।
 स्वभाव में तनाव और चिड़चिड़ापन रह सकता है। मेडिटेशन और योगा पर ज्यादा ध्यान दें।

मीन :
 पैतृक संपत्ति से जुड़ी कोई परेशानी है तो आपसी बातचीत या तालमेल से समस्या सुलझ सकती है। नजदीकी संबंधों में चल रहे गिले-शिकवे किसी की मध्यस्थता से दूर होंगे। किसी योजना पर काम करने से पहले उससे जुड़ी जानकरी हासिल करना जरूरी है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। बाहरी लोगों का दखल परिवार में न होने दें।
 कारोबार में मेहनत से अच्छी व्यवस्था रहेगी। किसी कर्मचारी की गलती से नुकसान होने की आशंका है। बेहतर होगा सभी काम अपनी निगरानी में करवाएं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का रूटीन ठीक रहेगा।
 परिवार का माहौल सुखद और अनुशासन भरा रहेगा। विवाहित जीवन और प्रेम संबंध दोनों में ही गलतफहमियां न आने दें। अपनी ताकत से ज्यादा काम करने से सेहत खराब हो सकती है। आराम के लिए थोड़ा समय निकालें।

Parvatanchal