शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023

मेष :
अलग-अलग विकल्पों के कारण चिंता हो सकती है। किसी एक विकल्प का चयन करके चिंता दूर हो जाएगी। परिस्थिति सुधारने की और सुलझाने की क्षमता आप में है, किसी भी रुकावट के सामने झुककर अन्य लोगों पर निर्भर होने की गलती न करें। आज की समस्याएं आपको सतर्क रहने का संकेत दे रही है। जिस प्रकार से खुद के लिए जागरूकता होगी, उस प्रकार से अगली बातों को सुलझाना आपके लिए आसान होगा। काम संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय दिन के अंत तक लिया जा सकता है। रिलेशनशिप संबंधी जो दुविधा है, उसे दूर करने का मार्ग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी, फिर भी पैर दर्द की परेशानी हो सकती है।
वृषभ :
पूरी मेहनत करके अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकाग्र रहने की आवश्यकता है। लोगों का साथ मिलता रहेगा, लेकिन खुद की समस्याओं का समाधान खुद ही प्राप्त करना आपके लिए आवश्यक होगा। किसी व्यक्ति के साथ हुई चर्चा के कारण आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। एकांत में बैठकर लिए अवलोकन के कारण महत्वपूर्ण बातें स्पष्ट होंगी। व्यापारी वर्ग को पुराने क्लाइंट की वजह से मानसिक तकलीफ हो सकती है। काम के बारे में ठीक से चर्चा करके एक-दूसरे के साथ के रिश्ते बरकरार रखने की कोशिश करें। परिवार से प्राप्त होने वाले विरोध को समझना होगा। गले की खराश और खांसी की तकलीफ बदलते वातावरण से हो सकती है।
मिथुन :
किसी से प्रेरणा प्राप्त होने से आप प्रयत्न करेंगे, जिससे जीवन में बदलाव लाया जा सकता है। जिन लोगों के द्वारा आपको अवसर प्राप्त हो रहे हैं, उनके साथ संबंधों को टिकाए रखना जरूरी है। आगे चलकर भी यही लोग आपके लिए उपयुक्त साबित होंगे।
करियर को बेहतर किस प्रकार किया जा सकता है, इस बात पर ध्यान देंगे तो नए अवसर को ढूंढना आपके लिए आसान होगा। बदलते रिलेशनशिप के कारण आपको तकलीफ हो सकती है। खुद के द्वारा होने वाली गलतियों का ध्यान में रखें। शरीर की गर्मी बढ़ने से तकलीफ हो सकती है।
कर्क :
जिन कामों में रुकावट महसूस हो रही है, उन्हें सुलझाकर आगे बढ़ने का मार्ग प्राप्त होगा। कुछ बातें बेचैन करने वाली होंगी और कुछ बातों के कारण प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज का दिन मिश्रित फलदायक साबित हो सकता है। जो बातें नकारात्मक हैं या भावनात्मक रूप से तकलीफ दे रही हैं, वह आपकी कमजोरी का कारण न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा। अधूरे कामों को पूरा करने की आवश्यकता है, तभी नए काम की जिम्मेदारी लेना आपके लिए संभव हो सकता है। रिलेशनशिप संबंधी चिंता दूर करने के लिए बेकार की बातों को दूर करना जरूरी होगा। सेहत बेहतर रहेगी। जीवन शैली में आए बदलाव पर टिके रहना जरूरी होगा।
सिंह :
मित्रों के साथ हो रहे विवाद बड़ा स्वरूप न लें, इस बात का ध्यान रखें। पैसों के कारण एक-दूसरे के लिए गलतफहमी हो सकती है। जिन लोगों की बातों को आप माफ नहीं कर पा रहे हैं, उनसे थोड़ी दूरियां बनाए रखें। आगे चलकर जब आपको उनका पक्ष समझ आएगा, तभी एक-दूसरे के साथ ठीक से बातचीत करते हुए गलतफहमी दूर करना संभव हो सकता है। आपके काम में अन्य लोगों के द्वारा बाधा डालने की कोशिश की जा सकती है। पार्टनर का ध्यान किसी और व्यक्ति की ओर आकर्षित होता हुआ देखकर रिलेशनशिप में दिक्कतें हो सकती हैं। तनाव के कारण सेहत में बदलाव आ सकता है।
कन्या :
पैसों से संबंधित कोई भी लेन-देन करने से पहले अपनी क्षमता को ध्यान में रखें। बड़ी जिम्मेदारी न उठाएं। दिन की शुरुआत से व्यस्तता बढ़ेगी। लोगों का घर पर आना-जाना बना रहेगा, इस कारण नए लोगों के साथ परिचय हो सकता है। काम की जगह लोगों से प्रशंसा और अवार्ड मिलने की संभावना है। रिलेशनशिप में स्थिरता लाने के लिए आपके द्वारा किए प्रयत्न काफी नहीं हैं, इस बात को समझना होगा। सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है। त्वचा संबंधी तकलीफ को दूर करने में वक्त लगेगा।
तुला :
नींद संबंधी समस्या बढ़ने से दिनचर्या बिगड़ सकती है, जो आपके लिए चिड़चिड़ेपन का कारण बनेगी। आपका संयम लोगों के साथ तनाव और दूरियां बढ़ा सकता है। यदि किसी बात की वजह से मानसिक या शारीरिक रूप से आपको थकान महसूस होती है तो खुद को आराम दें और जब मानसिक रूप से पूरी तरह से तैयार हों, तभी परिस्थिति का सामना करने की कोशिश करें। काम की जगह हुई गलती की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। काम करते समय ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक होगा। पार्टनर के साथ पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहें, वर्ना रिलेशनशिप में दरार आ सकती है। सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।
वृश्चिक :
किसी के द्वारा बोली गई बातों की वजह से आपकी परिस्थिति कठिन बनती हुई नजर आ रही है। आपके विरुद्ध लोगों के मन में क्रोध और गलतफहमी हो सकती है। अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को ठीक से निभाना आपके लिए जरूरी होगा। अगले कुछ दिनों में आपकी और परिस्थिति बदल सकती है। काम से जुड़े दस्तावेजों पर ध्यान न देने की वजह से कुछ जटिल समस्याएं बढ़ सकती हैं, इन्हें दूर करने के लिए आपको ही प्रयत्न करने होंगे। पार्टनर केवल अपनी बातों में खोए रहेंगे। बालों से संबंधित समस्या निर्माण होगी।
धनु :
दूसरों की पैसों से संबंधित मदद करने से पछतावा हो सकता है। जिन बातों को आप बदल नहीं सकते हैं, उनके बारे में विचार छोड़कर अपने अनुभव का इस्तेमाल करें। खुद में बदलाव करने की कोशिश करें। आपको प्राप्त हुए अनुभव के कारण अन्य लोगों को मार्गदर्शन करना संभव हो सकता है। काम के विस्तार के लिए जरूरत से अधिक पैसा खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें। पार्टनर का साथ प्राप्त करने की अपेक्षा रखें, लेकिन आपकी समस्याएं पूरी तरह से वे ही सुलझाएंगे, ये अपेक्षा रखना गलत है। आपको भी मेहनत करनी होगी। परिवार के बुजुर्ग की सेहत संबंधी चिंता होगी।
मकर :
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें। व्यक्तिगत निर्णय लेना पढ़ सकता है। दूसरों के कारण आपका नुकसान न हो, इस बात पर खास ध्यान दें। जब तक आपका काम पूरा नहीं होता है, तब तक अन्य लोगों की मदद करने से बचना होगा। आप जितना बेहतर बनेंगे, उतना अधिक अन्य लोगों की सहायता कर पाएंगे। ज्यादा काम करने की क्षमता आप में है, लेकिन गलत बातों पर ध्यान देकर आपकी ऊर्जा जाया हो सकती है। रिलेशनशिप के कारण मानसिक रूप से उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है। शरीर में पानी की मात्रा कम होती हुई नजर आ रही है। शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें।
कुंभ :
हर एक बात का गहराई से अवलोकन करके बातों को स्पष्ट रूप से जानना आपके लिए संभव होगा। इस कारण मानसिक तकलीफ पूरी तरह से दूर हो सकती है। मानसिक तकलीफ दूर होने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और लक्ष्य के लिए गंभीरता भी बढ़ेगी। काम से जुड़ी हुई कुछ बातों को सुलझाने के लिए आर्थिक मदद की आवश्यकता है। जो आपको परिचित व्यक्ति के द्वारा ही मिल सकती है। रिलेशनशिप में दिक्कतों की वजह से निराशा हो सकती है, लेकिन सकारात्मकता के साथ हालात का सामना करें। शारीरिक कमजोरी और शरीर पर सूजन रहेगी। आयुर्वेद की सहायता लेकर सेहत को ठीक करना संभव हो सकता है।
मीन :
समस्याओं को सुलझाने का रास्ता प्राप्त होने के बाद भी आप खुद काम करने से बच रहे हैं, ये बात समझनी होगी। अभी का समय आपके लिए उपयुक्त है। वक्त को बिल्कुल भी बर्बाद न करें। जो अवसर आपको प्राप्त हो रहे हैं, उनका पूरा फायदा उठाएं। व्यक्तिगत जीवन में स्थिरता प्राप्त करने की कोशिश करें। आप धीरे-धीरे प्रगति की ओर बढ़ रहे हैं। आपकी मदद की वजह से काम की जगह की समस्याओं को दूर करना संभव हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति से प्रपोजल प्राप्त हुआ है तो उस पर विचार जरूर करें। अपच की समस्या बढ़ सकती है।

