शुभ प्रभात: जानिए,क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए,क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: गुरुवार, 20 अप्रैल 2023

मेष :
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आप कोई कठिन कार्य बहुत ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे और आपको बड़ा मान सम्मान भी मिलेगा। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।

 

वृषभ :
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी बहुत ही स्पेशल इंसान से हो सकती है। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी। आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

 

मिथुन :
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। किसी करीबी की मदद से आपको आय का साधन मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको चुस्ती फुर्ती दिखाने की आवश्यकता है। हो सकता है अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ जाए। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अपने करीबियों से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। सेहत का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है।

कर्क :
उच्च अधिकारी आज आपको आपका मनपसंद कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आज आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपना काम पूरा करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अचानक आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ने की संभावना है। ऐसे में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। मौसम में बदलाव के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।

 

सिंह :
वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहने की संभावना है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। व्यापार से जुड़े लोग अपने कारोबार को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। आज आपको किसी प्रतिष्ठित और सम्मान समझदार व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। कठिन विषयों को समझने में आपको अपने गुरुजनों की मदद भी मिलेगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत को लेकर आप कुछ परेशान रहेंगे।

कन्या :
जीवनसाथी के साथ आज आपको रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आज आप एक दूसरे से ढेर सारी बातें भी करेंगे। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम सौंपा है तो आज आपको समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई काम आज बीच में अटकने की संभावना है। पैसों की कमी की वजह से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सेहत की बात करें तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

 

तुला :
दफ्तर में लंबे समय से यदि आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज आप उसे जरूर पूरा कर लें नहीं तो उच्च अधिकारी आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आज धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। परिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ आपको परिवार पर भी ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको हाथ या पैर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

वृश्चिक :
आज आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहने वाली है। खाने-पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा होगा। आप अपना स्टॉक बढ़ाने का भी विचार कर सकते हैं। अगर आप नौकरी के साथ खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। खासतौर पर माता-पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

धनु :
पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आपकी फिजूलखर्ची का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े जातक किसी रुकी हुई योजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपको काफी भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज वे आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

मकर :
आज किसी मित्र के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आपको खुद पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। यदि आपके किसी कार्य में रुकावट आती है तो उनकी मदद से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। ऐसे में आप उनका शुक्रिया करना न भूलें। व्यापार से जुड़े जातक यदि आज यात्रा करने वाले हैं तो आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहने वाली है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको चिंता मुक्त रहने का प्रयास करना चाहिए।

कुंभ :
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। परीक्षा में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आज आप ठीक से अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लिया है तो उसका अच्छा नतीजा आज आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। बच्चों की शिक्षा आदि पर आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

 

मीन :
घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों द्वारा आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपको आपकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। विदेशी कंपनियों से जुड़ा व्यापार करने वाले लोगों को आज मनचाहा फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुविधाओं में वृद्धि संभव है। आज आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें अन्यथा आप को चोट लग सकती है।

Parvatanchal