शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: मंगलवार, 18 अप्रैल 2023

मेष :
नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आज बॉस आप से काफी प्रभावित रहेंगे और आपको कोई बड़ा और जिम्मेदारी भरा काम सौंप सकते हैं। जल्द ही आपकी तरक्की होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। पिता की ओर से लाभ संभव है। आज आपकी किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
वृषभ :
अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। इसके अलावा यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आज आप बढ़-चढ़कर उसमें हिस्सा लेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की आवश्यकता है। अपना कोई भी काम आप अधूरा न छोड़ें। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज सेहत में सुधार आ सकता है।
मिथुन :
वैवाहिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। यदि आपके जीवनसाथी किसी कारणवश आप से नाराज हैं तो आज आपके बीच की दूरियां कुछ कम हो सकती है। आप अपने प्रिय के मन की बात जानने का प्रयास करेंगे। पैसों के मामले में दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको जरूरत है ज्यादा खर्च करने से बचने की आवश्यकता है। दफ्तर में आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होगा। आप नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
कर्क :
दफ्तर में अपनी मेहनत के बल पर आप अपनी एक अलग जगह बनाने में सफल रहेंगे। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। यदि आप अपना कारोबार विदेशों में फैलाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। घर के सदस्यों के साथ छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचें नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा।
सिंह :
दफ्तर में किसी बात को लेकर उच्च अधिकारी से आपकी बहसबाजी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बेहद खर्चीली रहने वाली है। कामकाज की थकान और तनाव के कारण आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। ऐसे में आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें।
कन्या :
बच्चों के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। काफी दिनों बाद मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे। दफ्तर में आपके सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे। साथ ही उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से भी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों को आज बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आज आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है। खुद को सेहतमंद और तरोताजा रखने के लिए आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव भी कर सकते हैं।
तुला :
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। भविष्य के लिए धन संचय करने पर आप विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपको एक रोमांटिक डेट पर जाने का अवसर मिलेगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो छोटी सी भी समस्या को अनदेखा न करें।
वृश्चिक :
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आप काफी दबाव महसूस करेंगे। साथ ही पढ़ाई में आपका मन नहीं लगेगा। इस समय आपको अपने बड़ों और गुरुजनों के मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इसके अलावा आप मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए रोजाना ध्यान करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में छोटी-छोटी गलतियां करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज ऐसी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको गुस्से और जल्दबाजी से बचने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा।
धनु :
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन आपके दैनिक खर्च आसानी से निकल जाएंगे। हालांकि आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में भी तेजी लाएं। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर हो सकता है। जरूरत पड़ने पर आपको उनकी मदद भी मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा फल मिल सकता है। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।
मकर :
आज घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। हालांकि उनकी खातिरदारी करने में आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आप किसी गंभीर घरेलू ही मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगे। सेहत को लेकर आप अधिक सतर्क रहें।
कुंभ :
ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। आप कुछ जरूरतमंदों को दान भी कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं और लंबे समय से आपको मनचाहे ट्रांसफर का इंतजार है तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप के कामकाज में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। मानसिक रूप से आप पर मजबूत रहेंगे और अपने फैसले बेहद सोच समझकर लेंगे।
मीन :
अगर कुछ दिनों से आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आप दोस्तों के साथ घूमने फिरने की प्लानिंग बना सकते हैं। यदि लंबे समय से कोर्ट कचहरी का कोई मामला आपको परेशान कर रहा है तो आज आपको कोई बड़ी राहत मिल सकती है। व्यापारी बड़ा निवेश कर सकते हैं। हालांकि इस समय साझेदारी में किसी भी कार्य की शुरुआत करने से आपको बचने की आवश्यकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।

