खास खबर: पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच लोग हिरासत में,14 लड़कियां बरामद

खास खबर: पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच लोग हिरासत में,14 लड़कियां बरामद
Spread the love

देहरादून। देर रात पछवादून के सहसपुर क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। मामले में पांच आरोपियो को पुलिस ने हिरासत में लिया है,जबकि 14 युवतियों को बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार एएचटीयू और एएनटीएफ सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला संजीवनी रिजॉर्ट में देर रात छापा मारा। छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने यहां से 14 लड़कियों को पकड़ा। वहीं पांच लोगों को अनैतिक देह व्यापार मामले में गिरफ्तार किया है।


देर रात रिजॉर्ट में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का धंधा किए जाने की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। यहां पहुंचते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लोगों को हिरासत में लिया। एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सहसपुर थाना अध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि छानबीन में आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

 

 

Parvatanchal