आक्रोश: सड़क की बदहाली से नाराज स्थानीय लोगों का जल निगम के खिलाफ धरना

आक्रोश: सड़क की बदहाली से नाराज स्थानीय लोगों का जल निगम के खिलाफ धरना
Spread the love

 

हल्द्वानी। वार्ड-11 के आनंदपुरी फेज-वन में सडक बदहाली के लिए जल निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए लोग भड़क गए और उन्होंने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रवि जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर धरना दिया। दो साल से सड़क की सुध न लेने पर शुक्रवार को वार्डवासियों के सब्र का बांध टूट गया। पार्षद रवि ने बताया कि बीते दो साल पहले से जल निगम वार्ड में सीवर लाइन बिछा रहा है, इसके चलते आनन्दपुरी में सडकें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर हफ्तेभर में सड़क का काम शुरू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में लता पांडे, नंदी जोशी, गीता पंत, नीलम पांडे, पीयूष गोयल, सुनीता देओल, कोमल कश्यप, प्रिंस गोयल, हेमा लोहनी, रेखा तिवारी,जानकी उप्रेती, अलका रस्तोगी, सुनीता देवल आदि शामिल थे।

Parvatanchal