मिसाल: प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ लोगों की सहूलियत के लिए डॉक्टर का फर्ज भी निभाने वाला दयालु आईएएस
स्थलीय निरीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे डीएम डाॅ सौरभ गहरवार ने किए 63 प्रेगनेंसी अल्ट्रासाउंड
टिहरी (गढ़वाल)। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थत्यूड़ जौनपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वास्थ्य उपकरणों, विद्युत, पेयजल, साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके साथ ही मरीजों एवं प्रेगनेंसी महिलाओं से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस मौके पर उनके द्वारा 63 प्रेगनेंसी अल्ट्रासाउंड भी किए गए।

डाॅ सौरभ गहरवार IAS, डीएम टिहरी गढ़वाल
गौरतलब है कि जिलाधिकारी डाॅ गहरवार इससे पूर्व भी जिला चिकित्सालय बौराड़ी, उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में राजकीय अवकाश के दिनों में कई अल्ट्रासाउंड कर चुके हैं।

इस दौरान सीएमओ टिहरी गढ़वाल डॉ. मनु जैन, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय, एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

