कार्रवाई: धर्मांतरण कानून के तहत पहला मुकदमा दर्ज, पति पर धर्मपरिवर्तन के लिए मारपीट करने का आरोप

कार्रवाई: धर्मांतरण कानून के तहत पहला मुकदमा दर्ज, पति पर धर्मपरिवर्तन के लिए मारपीट करने का आरोप
Spread the love

 

रुद्रपुर। जनपद में धर्मांतरण का पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला कोतवाली बाजपुर क्षेत्र का है। यह कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर हुई। एसएसपी ने विवेचक को गहनता से जांच करने के आदेश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि समर नामक लड़के ने अपने को हिंदू बताते हुए उसके साथ दोस्ती की तथा बाद में उसके साथ शादी कर ली। पीड़िता के मुताबिक कुछ समय बाद उसे पता चला कि वह लड़का मुस्लिम है, किंतु उसके द्वारा पीड़िता को आश्वस्त किया गया कि वह कभी भी उसे मुस्लिम बनने के लिए नहीं कहेगा तथा उसको अपने धर्म के अनुसार पूजा-प्रार्थना आदि करने की आजादी होगी। रिपोर्ट में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि  विगत दिनों उसके पति व उसके परिजनों ने  उस पर धर्म परिवर्तन करने व मांस आदि खाने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना बाजपुर में धर्मांतरण कानून और अन्य धाराओं में  अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। एसएसपी डॉ  मंजुनाथ टीसी ने प्रभावी रूप से विवेचना किए जाने हेतु प्रभारी थाना बाजपुर व विवेचक को निर्देशित किया है।

Parvatanchal