संवेदना: माकपा ने त्यूनी अग्निकांड पर जताया दु:ख, सरकार से की पीड़ित परिवारों को सहायता देने की मांग
देहरादून।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने बीते दिन त्यूनी अग्नि कांड में मारे गये बच्चों की मृत्यु पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए घायलों एवं पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पार्टी ने जिला प्रशासन एवं सरकार से पीड़ित परिवारों को समुचित सहायता मुहैया कराने की मांग की है। पार्टी ने दूरस्थ क्षेत्रों में अग्नि से सुरक्षा हेतु समुचित व्यवस्था किये जाने का भी अनुरोध किया है ।बैठक में जिला सचिव राजेंद्र पुरोहित,अनंत आकाश, लेखराज, कमरूद्दीन, कृष्ण गुनियाल, शम्भूप्रसाद ममगाई व माला गुरूंग आदि ने विचार व्यक्त किये।

