अग्निकांड अपडेट: दो मासूमों के शव बरामद, दो की तलाश जारी

अग्निकांड अपडेट: दो मासूमों के शव बरामद, दो की तलाश जारी
Spread the love

देहरादून। गुरूवार की शाम मकान में लगी आग में चार मासूम जिन्दा जल गए थे। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं और दो शवों की तलाश जारी है। आग लगने की वजह मकान के अगले हिस्से में खोले गए ढाबे में गैस रिसाव होना बताया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे में जाक्टा निवासी दंपति की एक पुत्री और तीन अन्य बालिकाएं इनके रिश्तेदारों की बताई जा रही है।
लकड़ी व पत्थर से निर्मित तीन मंजिला मकान में भीषण आग लगने से कमरे के अंदर फंसी चार बालिकाओं में से दो के शव एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर बरामद कर लिए। जबकि दो अन्य बालिकाओं के शव तलाशने को सर्च अभियान चल रहा है।
इधर शुक्रवार सुबह चॉपर से पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह अपने गृह क्षेत्र त्यूणी पहुंचे। विधायक प्रीतम सिंह ने घटनास्थल के पास मौजूद गमगीन परिजनों से मुलाकात कर इस हृदय विदारक घटना पर गहरा दुख जताया।

Parvatanchal