दुखद: जाने माने उद्यमी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रत्न सिंह गुनसोला का निधन, सीएम ने जताया शोक
संवाददाता
देहरादून। ऊर्जा पुरुष के नाम से मश उत्तराखंड में दो बार टिहरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे जाने माने उद्यमी वह समाजसेवी ठाकुर रतन सिंह गुनसोला का निधन हो गया है। दिवंगत रतन सिंह गुनसोला 80 साल के थे. रतन सिंह गुनसोला का लंबे समय से ही स्वास्थ्य खराब चल रहा था। शनिवार सुबह रतन सिंह गुनसोला का मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वहीं, गुनसोला के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है कि, भाजपा के वरिष्ठ नेता रतन सिंह गुनसोला का लंबी बीमारी के बाद शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने भाजपा का टिहरी में पंचायत में प्रतिनिधित्व किया था। रतन सिंह गुनसोला टिहरी जिले के दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के टिकट से 2002 में विधायक का चुनाव भी लड़ा था. रतन सिंह गुनसोला का लंबे समय से ही स्वास्थ्य खराब चल रहा था और वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में उपचार ले रहे थे। शनिवार सुबह रतन सिंह गुनसोला का मैक्स अस्पताल में निधन हुआ है। रतन सिंह गुनसोला ऊर्जा के क्षेत्र में प्रयासरत रहे थे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए देहरादून स्थित उनके आवास पर रखा गया है। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखण्ड के ऊर्जा पुरुष कहे जाने वाले रतन सिंह गुनसोला के निधन का दुख प्रकट किया है। इस दुख की घड़ी में सीएम धामी ने कहा कि गुनसोला के निधन का समाचार मिला। दो बार टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष रहे श्री गुनसोला को छोटी जल विद्युत परियोजनाओं का जनक माना जाता है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। पर्वतांचल परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को शोक श्रृद्धांजलि।

