शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: गुरुवार, 06 अप्रैल 2023

मेष :
आज दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। उनकी ओर से आज आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा होगा। आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से आज कोई खुशखबरी में मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहने वाला है।
वृषभ :
अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं और आपको अपनों के सहयोग की आवश्यकता है तो आज आप उनका भरोसा आसानी से जीत पाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और स्वयं के अंदर आप एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
मिथुन :
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन तनावपूर्ण होने के आसार हैं। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आज आपको कोई भी आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। कंपटीशन बढ़ सकता है और आप पर काफी दबाव रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी व्यवसायिक योजनाओं में बदलाव करने की जरूरत है। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।
कर्क :
दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य आप स्वयं ही पूरे करने का प्रयास करें। सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद न रखें अन्यथा आज आपके हाथ निराशा लगेगी। व्यापार से जुड़े जातक यदि लंबे समय से किसी कार्य को पूरा करने के लिए परिश्रम कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपका वह कार्य अधूरा ही रह जाए। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी खट्टी मीठी नोक झोंक हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह :
कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आज आपको लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। हो सकता है आज आपको परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त न हो। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा। आपको अपने प्रिय का समर्थन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। यदि हाल ही में आपने पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन किया है तो नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अगर पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो समय पर आप अपनी दवाइयां लेते रहें।
कन्या :
व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो आपको नई नौकरी की तलाश शुरू कर देनी चाहिए। जल्द ही आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री भी कर सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
तुला :
पैसों को लेकर यदि आपकी चिंता बनी हुई है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। आज अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के सभी कार्य सुचारु रूप से पूरे होंगे। इसके अलावा आपके हाथ कोई नया काम भी लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको थकान, अनिद्रा, कमजोरी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
वृश्चिक :
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम पर अधिक फोकस करना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। सुख-सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के कड़वे शब्द आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखना होगा। आप शांत दिमाग से काम लें। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
धनु :
आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ नए लोगों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। आपकी यह मुलाकात बहुत ही यादगार साबित होगी। नौकरी करने वाले जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप विदेश यात्रा करने का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापारियों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके कामकाज में बढ़त होगी। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।
मकर :
घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आज आप काफी परेशान रहेंगे। इसके अलावा डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। कामकाज में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। हो सकता है आपके कई कार्य आज अधूरे ही रह जाएं। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके किसी करीबी मित्र की मदद से आज आपकी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
कुंभ :
यदि आप नया वाहन, भूमि, मकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पिता की ओर से आज आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। बेहतर होगा आप इस मौके का लाभ उठाएं। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में आपको संभल कर रहना होगा। खुद को ऊर्जावान और तरोताजा रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करना होगा।
मीन :
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आपको सरकारी योजनाओं का अच्छा लाभ हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप पूजा-पाठ, दान आदि जैसे कार्यों में हिस्सा भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। भावनात्मक रूप से आप काफी जुड़ाव महसूस करेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको समय पर भोजन करने के साथ पर्याप्त आराम करने की भी सलाह दी जाती है।
