जयहिंद: उत्तराखंड का लाल असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी पूर्वी लद्दाख में शहीद

जयहिंद: उत्तराखंड का लाल असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी पूर्वी लद्दाख में शहीद
Spread the love

 

देहरादून । उत्तराखण्ड हमेशा से रणबांकुरों की भूमि रही है। यहां के रणबांकुरों ने समय-समय भारत मां की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया है। इसलिए उत्तराखंड को सैन्य भूमि भी कहा जाता है। अब उत्तराखंड के लिए एक दुःखद खबर सामने आ रही है। पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर नॉर्दर्न सब सेक्टर में उत्तराखंड का एक लाल शहीद हो गया। शहीद होने की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी देते हुए एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी स्पेशल मिशन पर थे। उनके पिता आरएस नेगी सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हैं। शहीद का परिवार वर्तमान में देहरादून के राजावाला सहसपुर में रहता हैं। बेटे के शहीद होने की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

Parvatanchal