ब्रेकिंग न्यूज: घर के पीछे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका के साथ जांच में जुटी पुलिस

ब्रेकिंग न्यूज:  घर के पीछे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका के साथ जांच में जुटी पुलिस
Spread the love

देहरादून। यहां आज सुबह राजपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव  मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया है। इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, अमजद नाम का एक शख्स अपने परिवार के साथ राजपुर रोड पर डीआइटी के निकट रहता था। रविवार की सुबह उसका शव घर के पीछे से मिला। पुलिस प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जता रही है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। राजपुर थाना के थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

 

 

 

Parvatanchal