परीक्षा: रविवार 9 अप्रैल को आयोजित होगी फारेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा, इस जिले में बनाये गये हैं 17 परीक्षा केंद्र
टिहरी (गढ़वाल)। उत्तराखंड वन विभाग के अंतर्गत वन आरक्षी परीक्षा-2022 की लिखित परीक्षा अन्य जनपदों के साथ जनपद टिहरी गढ़वाल में 09 अप्रैल को पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 01 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा हेतु जनपद में 17 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। एडीएम टिहरी गढ़वाल के.के.मिश्र को नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जबकि एसडीएम नरेंद्रनगर और एसडीएम टिहरी को अपने अपने परगना क्षेत्रांतर्गत जोनल मजिस्ट्रेट तथा 17 परीक्षा केंद्रों हेतु 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गए हैं। जनपद क्षेत्रान्तर्गत 17 परीक्षा केंद्रों में 4 हजार 209 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा समाप्ति के पश्चात गोपनीय पैकेट्स को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार को भेजा जाएगा।

