शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: मंगलवार, 28 मार्च 2023

मेष –
ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य बन जाने से घर में सुकून और खुशी भरा माहौल रहेगा। आपकी कार्यप्रणाली और विवेक आपको घर और समाज में मान सम्मान प्रदान करेगा। यह भी ध्यान रखें कि बहुत अधिक आदर्शवाद आपके स्वयं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। प्रैक्टिकल भी होना जरूरी है। आज मनोस्थिति कुछ विचलित रहेगी। इस समय एकांत अथवा मेडिटेशन के लिए समय जरूर व्यतीत करें। कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। साथियों और कर्मचारियों से भी मदद मिलती रहेगी। कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताएं रहेंगी। इन्हें सुलझाने में अधिकारी की मदद लेना उचित रहेगा। आपसी सामंजस्य से घर में शांति-पूर्ण माहौल बनेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। बदहजमी, गैस आदि जैसी समस्याएं परेशान करेंगी, जिसकी वजह सिर्फ भारी खानपान ही है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।

वृष –
अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाए रखें। इससे आप अस्त-व्यस्त दिनचर्या को व्यवस्थित कर पाएंगे। कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत अमल कर दीजिए। घर संबंधी कार्यों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। आलस और लापरवाही की वजह से अपने कार्यों को टालने की कोशिश ना करें। खुद पर भरोसा रखें। दूसरों की बातों में आकर आप अपने लिए नुकसान कर सकते हैं। दुविधा की स्थिति में शांतचित्त तरीके से हल निकालने का प्रयास करें। बिजनेस की व्यवस्था रखने में आप सक्षम रहेंगे। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में बदलाव संबंधी मौके मिलें तो तुरंत ले लेना चाहिए। गृहस्थ जीवन व्व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है। कब्ज और गैस की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। अपने खानपान को बहुत ही अधिक संतुलित रखना जरूरी है।

 

मिथुन –
सकारात्मक लोगों से मेल मुलाकात के अवसर मिलेंगे। आपकी विचार शैली में भी आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। आपमें कुछ और बेहतर सीखने व करने की दृढ़ इच्छा जागृत होगी। किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा व्यर्थ ही आपकी आलोचना होने से मन आहत होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। इस वक्त किसी भी प्रकार का पैसे संबंधी लेनदेन बिल्कुल ना करें। आपकी कोई खास वस्तु खो सकती है इसलिए सावधान भी रहें। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से व्यावसायिक कार्यों में कुछ व्यवधान आएंगे। ज्यादातर काम समय पर निपट जाएंगे। रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों को कोई अनचाही ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। सदस्यों के बीच आपसी प्रेम प्यार बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ मुलाकात का अवसर बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु व्यायाम और योगा को अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं।

कर्क –
नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात होगी, साथ ही किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श भी रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करें। अपने निर्णय खुद ही लें तो बेहतर है, क्योंकि दूसरों की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। अगर लोन लेने की योजना बन रही है, तो अपनी सामर्थ्य से अधिक लेने से परहेज करें। इस समय मानसिक शांति बनाकर रखना जरूरी है। इस समय व्यवसाय को लेकर की गई मेहनत के जल्दी ही अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। अधिकारियों और बड़े लोगों से संबंध बनाकर रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। अपनी व्यावसायिक योजनाएं किसी से भी शेयर ना करें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा तथा आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इस समय दांतों का दर्द परेशान कर सकता हैै। ज्यादा एसिडिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।

 

सिंह –
सकारात्मक दृष्टिकोण रखें इससे आपको घर तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद मिलेगी। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी तथा आप पूरी उर्जा से अपने कार्यों पर फोकस हो पाएंगे। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, वरना अकारण ही लोगों के बीच आपकी छवि खराब हो सकती है। स्थितियों को मजबूत करने के लिए किसी अनुचित कार्य का सहारा ना लें। बल्कि सहज तरीके से अपने काम निपटाते जाएं। व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत व्यस्तता और थकान रहेगी। इसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नए उपक्रमों और योजनाओं की भी जरूरत है। संपत्ति के संबंध में चल रहे विवादित मामलों का हल मिलेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात दिन को और अधिक खुशनुमा बनाएगी। हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी जैसे खांसी-जुकाम रह सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।

 

कन्या –
व्यस्तता के बावजूद आप पसंदीदा कामों के लिए समय निकाल लेंगे। आपके आत्मविश्वास और थोड़ी सी सावधानी से अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी लेने पड़ सकते हैं। अपनी क्षमता के अनुसार ही कार्य करें। दूसरों की जिम्मेदारियों को अपने ऊपर लेना आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में व्यस्त हो कर अपने करियर व पढ़ाई के साथ खिलवाड़ ना करें। बिजनेस की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में घर के किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आप के लिए उपयोगी साबित होगी। ऑफिस में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। घर में उचित अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखें। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी या उत्पन्न होने से दूरियां बढ़ सकती हैं। कअत्यधिक तनाव और कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालें।

 

तुला –
कुछ समय सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। इससे संपर्क दायरा बढ़ेगा तथा पहचान भी बढ़ेगी। आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए भी कुछ सिद्धांत और व्यापक दृष्टिकोण रखेंगे। किसी अशुभ समाचार का प्रभाव आपके ऊपर बहुत गहरा पड़ेगा, जिसकी वजह से मन व्यथित रहेगा। घर के बुजुर्गों की उचित देखभाल ना हो पाने की वजह से आत्मग्लानि महसूस होगी। इसलिए उनके लिए भी समय निकालना जरूरी है। कुछ ना कुछ दिक्कतें रहेंगी। स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। नौकरी में एक्स्ट्रा काम की वजह से तनाव बढ़ सकता है। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन संबंधी बिजनेस में अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं।जीवनसाथी तथा परिवार जनों का भरपूर सानिध्य  मिलेगा। प्रेम तथा रोमांस में आकर्षण बढ़ेगा। तनाव जैसी गतिविधियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इस वजह से मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। कुछ समय मेडिटेशन और योगा के लिए भी अवश्य निकालें।

वृश्चिक –
निवेश करने के लिए समय अनुकूल है सिर्फ उससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल कर लें। किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा और आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। अचानक ही कुछ ऐसी परिस्थितियां भी  बनेंगी कि खर्चों पर रोक लगाना मुश्किल हो जाएगा। सरकारी मामले अभी सुलझने में दिक्कतें आएंगी। इस तरह के काम आज स्थगित ही रखें, तो बेहतर है। कारोबार में इस समय ज्यादा मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है। विस्तार संबंधी योजनाओं पर कोई भी कार्य ना करें। आर्थिक कशमकश भी बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा। तनाव और चिंता का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर भी पड़ सकता है। परंतु जीवन साथी तथा बच्चों का आपको पूर्ण सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव को भी लापरवाही में ना लें। थोड़ी सी सावधानी आपको पूर्ण स्वस्थ रखेगी।

 

धनु –
आज घर में कुछ नवीनीकरण व साज सज्जा को लेकर कुछ विचार-विमर्श रहेगा तथा पारिवारिक सदस्यों में उत्साह का माहौल रहेगा। परंतु कोई भी कार्य करने से पहले उस पर बजट अवश्य बनाएं तो आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे। अपनी वस्तु की संभाल खुद करें, दूसरों पर भरोसा करना नुकसानदायक रह सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से कहासुनी होने से मन में चिंता बनी रहेगी। मन में आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ भय जैसी स्थिति रहेगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। साथ ही किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया भी परेशान करेगा। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी। घर-परिवार में अपने व्यवहार को संयमित रखें, क्योंकि आपके रूखे व्यवहार से पारिवारिक तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। तनाव का प्रभाव आपकी पाचन क्रिया पर पड़ेगा। हेल्दी खानपान रखें। तनाव मुक्त होने के लिए योगा का सहारा लें।

 

मकर –
वाहन या कोई मूल्यवान वस्तु खरीदने का विचार बन रहा है तो दिन अति शुभ है। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई मार्गदर्शन मिलेगा तथा विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। मेहमाननवाजी में भी मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। इस समय अपने बजट का भी ध्यान रखना आवश्यक है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा कर लें, तो उचित होगा। लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। इसलिए लापरवाही व आलस ना करके पूरे मनोयोग से कार्य करें। अपने कामकाज को पूरी गंभीरता और ईमानदारी से अंजाम दें, इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं। क्लाइंट के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें। घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से पुरानी खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी। मानसिक तनाव की वजह से थकान होगी तथा ऊर्जा की कमी रहेगी। योगा और मेडिटेशन में भी कुछ समय व्यतीत करें।

 

कुंभ –
किसी समस्या का समाधान मिलेगा। अपने व्यक्तित्व और कार्य क्षमता में और अधिक निखार लाने की कोशिश का सुखद परिणाम भी नजर आएगा। बच्चों से संबंधित समस्या का भी समाधान मिलेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी। गलत कार्यों तथा दोस्तों के प्रति झुकाव होना आपकी मानहानि कर सकता है। विशेष तौर पर युवाओं का इस बात के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। विवेक और सूझबूझ से निर्णय लेना जरूरी है। व्यवसाय को लेकर वर्तमान में की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम हासिल होंगे। टैक्स संबंधी मामला उलझ सकता है, परंतु किसी सरकारी व्यक्ति की ही मदद से समाधान भी मिलेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा कैंसिल हो सकती है। किसी भी पारिवारिक समस्या को आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे।
लापरवाही की वजह से नजला-जुखाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेद को अपनाना बेहतर इलाज है।

 

मीन –
सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए या अटके हुए थे, आज वह अल्प प्रयास से ही सफल हो सकते हैं। अध्ययनरत युवाओं को अपनी पढ़ाई से संबंधित चल रही समस्या का हल मिल जाएगा। ध्यान रखें कि आपकी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों का कुछ लोग फायदा भी उठा सकते हैं। प्रैक्टिकल बने और कभी-कभी स्वार्थी होना भी उचित है। सोशल मीडिया और व्यर्थ के मित्रों में अपना समय बर्बाद ना करें। बिजनेस में नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। स्टाफ और कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी, लेकिन अधिकारियों की मदद से सुलझ भी जाएंगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें। इस की वजह से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। योगा, व्यायाम आदि को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

Parvatanchal