सफलता: चोरी की स्कूटी सहित वाहन चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सफलता: चोरी की स्कूटी सहित वाहन चोर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Spread the love

 

देहरादून। विकासनगर पुलिस ने चोरी की स्कूटी सहित एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 26 मार्च को सैफ अली राजवन,पाउंटा साहिब हिप्र ने विकासनगर पुलिस में अपनी स्कूटी चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इसी क्रम में  कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान  धोलातप्पड़ रोड, देहरादून से आरोपी सुहेल पुत्र फारुख  निवासी ग्राम खुसालपुर, थाना सहसपुर,उम्र 20 वर्ष चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

Parvatanchal