कांग्रेस: मोदी सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्याग्रह

कांग्रेस: मोदी सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का सत्याग्रह
Spread the love

हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने से आक्रोशित होकर मोदी सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए सत्याग्रह किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्य, कांग्रेस नेता ललित जोशी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि आज देश में लोकतंत्र की आवाज दबाई जा रही है। राहुल गांधी को सच बोलने की सजा मिली है, देश का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है उन्हें अपील करने का तक मौका नहीं दिया गया जल्दबाजी में उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। यह दर्शाता है कि मोदी सरकार राहुल गांधी से डर गई है और उच्चतम न्यायालय से राहुल गांधी को न्याय मिलेगा, जनता भाजपा सरकार को 2024 के चुनाव में इसका जवाब देगी।

 

 

Parvatanchal