आफत: नैनीताल में मौसम खराब,ओलों के साथ जमकर बरसा पानी

आफत: नैनीताल में मौसम खराब,ओलों के साथ जमकर बरसा पानी
Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में रविवार मौसम फिर बिगड़ गया। ओलों के साथ जमकर पानी बरसा। सैलानियों की खूब फजीहत हुई।
यन्हा सुबह के समय तीखी धूप खिली हुई थी। मगर दिन चढ़ते ही घने बादल आसमान में छा गए और अपरान्ह 11 बजे से मौसम ने तांडव दिखाना शुरू कर दिया। ओलों के साथ बरसे पानी ने लोगो को जहां के तहां ठिठकने को मजबूर कर दिया। इस बीच स्नो व्यू, चिड़ियाघर, वॉटर फॉल, सरिता ताल, केव गार्डन व हिमालय दर्शन की सैर पर गए सैलानी वहीं फसे रह गए। दोपहर तक लगातार बारिश जारी थी। वीकेंड में बड़ी संख्या में सैलानी नगर भ्रमण पर पहुंचे हुए हैं। जिसके चलते नगर में काफी चहल पहल भी है। मगर बारिश ने सारा खेल खराब कर दिया। होटलों के अधिकांश कमरे पैक हैं और पार्किंग स्थल भी पर्यटक वाहनों से फुल हैं। इधर कैंची धाम आने वाले श्रद्धालु पर्यटक भी अधिकांश संख्या में नैनीताल पहुंच रहे हैं। जिस कारण नगर के पर्यटन कारोबार ने वृद्धि हुई है। जी आई सी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 14 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 100 व न्यूनतम 50 फीसद दर्ज की गई।

 

Parvatanchal