शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: शनिवार, 25 मार्च 2023

मेष –
अपने कार्यों को नियत समय पर करने का लिया गया संकल्प पूरा करने में सक्षम होंगे। किसी संबंधी अथवा मित्र के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। सोच विचार में भी समय लगाने से उपलब्धियां आपके हाथ से निकल सकती हैं। अपनी सामर्थ्य के अनुसार ही किसी का सहयोग करने का वादा करें। व्यावसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी। नई योजनाओं पर भी कार्य शुरू होगा। हालांकि फिलहाल आय की स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यह संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है।

 

वृष –
कोई भी समस्या होने पर अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेने में हिचकिचाएं नहीं। निश्चित ही आपको बेहतरीन समाधान मिलेगा। परिवारजनों के साथ सुकून भरा समय व्यतीत होगा। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बहिर्मुखी होना भी जरूरी है। कभी-कभी आपका आत्मकेंद्रित हो जाना तथा सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधियों के साथ कटुता ला सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक कर व्यर्थ की गतिविधियों में लगेगा। कारोबारी गतिविधियों में समय अनुसार बदलाव लाएं। अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस में अधिकारियों से अच्छे संबंध रखें। पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय व्यतीत करना आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।

 

मिथुन –
अपनी योग्यता और मेहनत पर विश्वास रखने से सफलता अवश्य ही हासिल होगी। अचानक ही किसी नजदीकी मित्र या संबंधी से मुलाकात तनाव भरे माहौल से सुकून देगी और आप अपनी थकान भूल जाएंगे। ध्यान रखें कि गुस्से और जल्दबाजी की वजह से बना बनाया काम बिगड़ जाएगा, इसलिए धैर्य रखना बहुत जरूरी है। कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। हालांकि उनके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में नवीनीकरण अथवा बदलाव संबंधी निर्णय कामयाब रहेंगे। व्यवसाय और नौकरी संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण फैसला खुद ही लें। किसी पर ज्यादा भरोसा करना उचित नहीं होगा। सीनियर्स के साथ संबंध बनाए रखें। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी तालमेल के अभाव की वजह से घर में कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पेट से संबंधित समस्या रहेगी। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन ना करें।

 

कर्क –
व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कई तरह की गतिविधियों में आपका प्रभाव रहेगा। परंतु कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु आप परवाह ना करके अपने कार्यों के प्रति संलग्न रहें। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। इस समय की गई किसी भी यात्रा के सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। बेहतर होगा कि अपने वर्तमान कार्यों पर ही ध्यान दें। अपनी इन कमियों पर काबू पाएं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें । कार्यक्षेत्र में अच्छी व्यवस्था की वजह से लगभग ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। ऑफिस में अपने कार्यों को समय पर निपटा लें, अन्यथा उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। पुराने मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। अपनी नियमित जांच करवाएं तथा बेहतर इलाज लें।

 

सिंह –
जो काम पिछले काफी समय से रुके हुए या अटके हुए थे, आज वह अल्प प्रयास से ही पूरे हो सकते हैं। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें। इससे आपसे प्रेम प्यार बना रहेगा। फिजूलखर्ची में कटौती करें। अपनी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर विजय पाना जरूरी है। क्योंकि इस वजह से कुछ लोग आपका फायदा भी उठा लेते हैं। फिजूलखर्ची पर कटौती रखें। व्यावसायिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। स्टाफ और कर्मचारियों की लापरवाही से परेशानियां आ सकती हैं। रुपए-पैसे संबंधी नुकसान हो सकता है। अभी व्यवसाय में कोई भी नया निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। परंतु इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।

 

कन्या –
व्यवस्थित दिनचर्या रखें। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी। परंतु कुछ लोग आप के प्रति विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न कर सकते हैं, परंतु चिंता ना करें उन्हें विफलता ही मिलेगी। ज्यादा संवेदनशील होना भी उचित नहीं है। अपरिचित लोगों पर भरोसा करना आपके लिए मुसीबत बनेगा। अपनी इन नकारात्मक बातों पर कंट्रोल करके आप परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना सकने में सफल हो सकते हैं। व्यवसाय संबंधी कोई नई संभावना सामने आ सकती है। पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। दीर्घकालीन लाभ की किसी योजना पर काम शुरू होगा। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद में उलझना नुकसानदायक रहेगा। परिवार में उचित तालमेल और प्रेम बनाए रखने में आपका योगदान विशेष रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी किसी समय कार्य में रुकावट आने से आपको ऐसा लगेगा कि जैसे किसी की नजर लग गई है।

 

तुला –
किसी कार्य के लिए किए गए अथक प्रयासों के आज शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। और आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे। मानसिक शांति और मनोबल बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर लगाएं। अन्य संभावनाओं पर भी फोकस रहे। कभी-कभी किसी एक ही मुद्दे पर ज्यादा सोच-विचार करने से अन्य उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर अपना आपा खोना ठीक नहीं है। धैर्य बनाकर रखें। व्यवसाय में अच्छे मौके मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट को लेकर प्लानिंग होगी। उससे संबंधित उचित जानकारियां भी मिल जाएंगी। व्यावसायिक गतिविधियां शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो जाएंगी। अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन बखूबी करेंगे। कुछ समय परिवार के साथ व्यतीत करने से बहुत ही खुशी महसूस होगी। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या और खान पान को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।

 

वृश्चिक –
यह समय बहुत ही सावधानी से व्यतीत करने का है। आज कुछ नई जिम्मेदारियां आपके ऊपर आएंगी तथा अत्यधिक कार्यभार भी रहेगा, इसलिए आराम और मौज मस्ती पर ध्यान ना देकर काम पर अपना ध्यान एकाग्र करें, क्योंकि जल्दी ही इसके आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना पैसे और समय का नुकसान ही है। अधिक सोच-विचार करने में समय व्यतीत ना करें। नहीं तो कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। साथ ही बाहरी व्यक्तियों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। कारोबारी गतिविधियां पहले की तरह चलती रहेंगी। मनचाहे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान और तरक्की मिल सकती है। कंसल्टेंसी संबंधी व्यवसाय में मान-सम्मान और पैसा दोनों बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। साथ ही संबंधों में पुनः नज़दीकियां आएंगी। खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करें क्योंकि वर्तमान नकारात्मक स्थितियों में अपना ध्यान रखना अति आवश्यक है।

 

धनु –
दिनचर्या में कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों के लिए भी जरूर निकालें, इससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। निवेश संबंधी कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और जल्दी ही इनकी शुरुआत भी होगी। अपनी मनोवृति सकारात्मक रखें। छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ा होना ठीक नहीं है। विद्यार्थी वर्ग को अपने करियर संबंधी को लेकर किसी के मार्गदर्शन की आवश्यकता है अतः किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आज किसी नई योजना पर कार्य शुरू होने का अच्छा समय है। व्यावसायिक तरक्की में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का विशेष सहयोग रहेगा। आय के स्त्रोतों में भी इजाफा होगा, परंतु पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखना अति आवश्यक है। गलतफहमियां ना आने दें। घर और व्यवसाय के बीच आप बेहतरीन सामंजस्य बनाकर रखेंगे। अतः सभी पारिवारिक लोगों के बीच आपस में उत्तम सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक संबंधी व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें।

 

मकर –
प्लानिंग किए हुए कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। अध्ययनरत युवाओं के लिए समय सफलतादायक है। ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा में जरूर शामिल होना चाहिए। प्रयासरत रहना और सकारात्मक सोच रखना आपको नई दिशा प्रदान करेंगे। कहीं भी वाद-विवाद से ऐसी स्थिति में ना पड़ें। अनावश्यक खर्चे परेशान करेंगे और इस वजह से बजट व्यवस्था भी बिगड़ सकती है। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय का नुकसान ही है। अनावश्यक खर्चों पर काबू पाएं। बिजनेस में कुछ व्यवधान बने रहेंगे, परंतु साथ ही विस्तार संबंधी कोई कार्य हो सकता है, जिसके परिणाम भी अनुकूल ही होंगे। नौकरी में काम ज्यादा होने से निजी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। दांपत्य संबंधों में नज़दीकियां रहेंगी। संतान के करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ ना करें। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। भरपूर आराम लें तथा व्यायाम करना जरूरी है।

 

कुंभ –
उत्तम व्यक्तित्व और व्यवहार रखने से स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे और अपने कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। तरक्की का कोई नया रास्ता बनाने में परिस्थितियां सहयोग करेंगी। विद्यार्थी अपने नए सत्र को लेकर उत्साहित रहेंगे। लापरवाही में कोई भी निर्णय लेना नुकसानदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किसी अनुचित कार्य का सहारा ना लें। विद्यार्थी किसी प्रोजेक्ट की विफलता मिलने पर निराश ना हों और पुनः प्रयास करें। व्यवसाय से संबंधित कोई विशेष प्रयोजन हल होने वाला है। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में पारदर्शिता बनाकर रखें। इस समय काम की क्वांटिटी के साथ-साथ उसकी क्वालिटी पर भी ध्यान दें। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई समाचार मिलेगा।
वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। किसी भी तरह का रिस्क ना लें तथा जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहें। चोट अथवा दुर्घटना होने जैसी स्थिति बन रही है।

 

मीन –
परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो कि सकारात्मक परिणाम देंगे। पिछले कुछ समय से चल रहे गिले-शिकवे को दूर करने का अनुकूल समय है। परिवार के किसी सदस्य को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।अपनी क्षमता के अनुसार ही किसी की मदद करें, वरना आपके खुद के कार्य बाधित हो सकते हैं। किसी प्रिय मित्र से संबंधित अप्रिय सूचना मिलने से मन व्यथित रहेगा। धैर्य और संयम रखें। व्यावसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। कर्मचारियों तथा स्टाफ का भी भरपूर सहयोग रहेगा। नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है, लेकिन रुपए-पैसे के मामले में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। घर की देखभाल में परिवारजनों तथा जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और प्रगाढ़ता आएगी। किसी भी मशीनरी आदि का प्रयोग करने अथवा वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। रिस्क लेना आपको मुसीबत में डाल देगा।

Parvatanchal