सीपीएम: शहीद-ए-आज़म भगतसिंह,राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, कामरेड सुरजीत की जयंती पर किया स्मरण
देहरादून।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आज शहीदे आजम भगतसिंह, राजगुरु तथा सुखदेव के 92 वें शहादत दिवस पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनको क्रान्तिकारी सलाम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पार्टी के देहरादून जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने आज़ादी के शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया ।
इस अवसर वक्ताओं ने कहा कि शहीदे आज़म भगतसिंह, राजगुरु तथा सुखदेव तथा तमाम क्रान्तिकारियों तथा स्वतंत्रता आंदोलकारियों के बलिदान के दम पर आजादी मिली है और आज इस आजादी की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है ।क्योंकि केंद्र की सत्ता में बैठी साम्प्रदायिक तथा विभाजनकारी ताकतें संविधान एवं देश के धर्म निरपेक्ष तानेबाने को तोड़ने की साजिश कर रही हैं ।इन ताकतों के खिलाफ एकजुटता के साथ संघर्ष करने की आवश्यकता है ।
इस अवसर पर सीपीएम के पूर्व महासचिव कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये ।
इस अवसर पर पार्टी के महानगर सचिव अनंत आकाश, सीटू प्रदेश महामंत्री महेंद्र जखमोला, पीपुल्स सांइस मूवैमन्ट के अध्यक्ष विजय भट्ट, सीटू जिला महामंत्री लेखराज, उपाध्यक्ष भगवन्त पयाल, कोषाध्यक्ष रविन्द्र नौडियाल व पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अभिषेक भंडारी के अलावा अशोक सचदेवा, मनमोहन सिंह, मेहरबान, अनिल, विजय , सन्नी , टिंकू , निखिल , संजय , सुरेश , राजू , दौलत राम व शमशेर सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल थे ।

