बिग ब्रेकिंग : तीर्थयात्रियों के उपर चढ़ गयी बेकाबू बस,पांच की मौत, तीन गंभीर

बिग ब्रेकिंग :  तीर्थयात्रियों के उपर चढ़ गयी बेकाबू बस,पांच की मौत, तीन गंभीर
Spread the love

देहरादून। पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में ब्रेक फेल होने से  तीर्थयात्रियों के ऊपर एक बस चढ़ गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घायलों का अस्ताल में उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया। बस की चपेट में आने से पांच तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा तब हुआ जब बस के ब्रेक ने काम नहीं किया और बेकाबू बस ने यात्री पार्किंग में सो रहे तीर्थयात्रयों को रौंद दिया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन अन्य यात्रियों का उपचार किया जा रहा है। सभी तीर्थयात्री उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Parvatanchal