शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: मंगलवार, 21 मार्च 2023

मेष –
पिछले कुछ समय से चल रहा तनाव दूर होगा। उम्मीद की किरण दिखेगी। संपत्ति और बंटवारे संबंधी गतिविधियां किसी अनुभवी की मदद से हल हो जाएंगी। फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य खुद ही करें। अपने विचारों पर ही दृढ़ रहें। दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। कोई भी निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर उचित विचार विमर्श करना जरूरी है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन व करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। व्यवसाय में बनते कार्यों में कुछ व्यवधान आएंगे। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह ना रहें। शेयर और वायदा बाजार में पैसा न लगाएं। नुकसान हो सकता है। ऑफिस का माहौल उत्तम बना रहेगा।
जीवनसाथी तथा परिवार जनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने जैसी योजनाएं बन सकती हैं। ज्यादा लापरवाही करना उचित नहीं है। गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाने का प्रयास करें।
वृष –
मन में चल रही कोई दुविधा दूर होंगी। कोई खास कार्य मन मुताबिक तरीके से पूरा होने पर सुकून रहेगा। मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं का अपने खास मित्रों तथा गुरुजनों के सानिध्य में भी समय व्यतीत होगा। यह भी ध्यान रखें कि नकारात्मक विचार आपको आपके लक्ष्य से भटका भी सकते हैं। कुछ समय मनन और चिंतन जरूर करें। जिन कार्यों को आप सहज और सरल समझ रहे थे, उनमें कुछ मुश्किलें भी आएंगी।
व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में उचित परिणाम मिलेंगे तथा कार्य स्थल पर भी उचित व्यवस्था बनी रहेगी। फाइनेंस अथवा वित्तीय मामलों में बहुत अधिक सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। व्यक्तिगत व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। घर में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।
मिथुन –
अनुकूल ग्रह स्थिति है। अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम हासिल होंगे। शेयर्स या किसी पॉलिसी आदि में निवेश करना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों का ध्यान अब पढ़ाई में केंद्रित होता जा रहा है। तथा रिजल्ट भी बेहतर ही होगा। बहुत अधिक व्यावहारिक हो जाना संबंधों में खटास ला सकता है। कभी-कभी आपके अंदर अहम की भावना उत्पन्न होने से आपके बनते काम बिगड़ जाते हैं। इसलिए अपने स्वभाव में सहजता बनाकर रखना अति आवश्यक है। अपने व्यवसाय की योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह आपको नई उपलब्धियां प्राप्त करने में मदद करेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को भी अपने कार्यों के प्रति उचित योगदान देने से उच्चाधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। पति-पत्नी के बीच में खट्टी-मीठी नोकझोंक हो सकती है। परंतु यही नोकझोंक बाद में आपसी संबंधों को और अधिक मजबूत भी करेगी। प्रेम संबंध भी मधुर रहेंगे। मौसम और तनाव की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन रह सकता है। गरिष्ठ तथा तला-भुना खाने से परहेज करें।
कर्क –
भविष्य संबंधी योजनाओं पर अमल करना शुरू कर दें। मित्रों से मेल मुलाकात होगी तथा कई व्यक्तिगत और व्यावसायिक जानकारियां मिलेंगी। किसी निकट संबंधी के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अवश्य लगाएं। बजट बिगड़ने से आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं। बेहतर होगा कि खर्चों पर काबू रखें। कुछ लोग आपकी पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं, परंतु इन व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्रचित्त रहें। व्यावसायिक स्थल पर उचित व्यवस्था बनी रहेगी तथा सभी गतिविधियां सुचारु रुप से चलेंगी। बीमा, शेयर्स आदि जैसे व्यवसाय में कुछ लाभदायक स्थिति रहेगी। सरकारी सेवारत लोगों को किसी दूसरे डिपार्टमेंट के कार्यों को भी करना पड़ सकता है। घर में कोई मांगलिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी और सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। असंतुलित खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लें तथा अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।
सिंह –
भावनाओं की बजाय प्रैक्टिकल तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। इससे आप निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक तथा व्यक्तिगत कार्यों में भी आपकी व्यस्तता रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई समस्या हल हो जाने से राहत महसूस करेंगे। अपने व्यवहार पर भी मनन करना जरूरी है। आपका गुस्सा और जल्दबाजी जैसा स्वभाव बनते कार्यों में विघ्न डालेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का उचित मान-सम्मान बनाकर रखें। किसी मित्र की वजह से कोई पुराना नकारात्मक मुद्दा दोबारा उभर सकता है। कारोबार में रुकावटें आ सकती हैं। भाग्य दोष ना देकर अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की कोशिश करें। कोई भी कार्य करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। युवाओं को नौकरी से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। नजदीकी संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक परेशानियों की वजह से मन में उदासी और डिप्रेशन जैसी स्थिति रह सकती है। मेडिटेशन और योगा पर ध्यान अवश्य दें।
कन्या –
कोई भी समस्या आने पर नजदीकी रिश्तेदारों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा, जिसकी वजह से आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखने के लिए आज का दिन अति उत्तम है। आय का अभी कोई रुका हुआ साधन शुरू हो जाएगा। खर्चों पर कटौती करना मुश्किल होगा। गलत लोग आपके कामों में रुकावटें डाल सकते हैं। ऐसे लोगों के साथ कोई भी संपर्क ना रखें। परिवारिक जनों पर बहुत अनुशासन बनाकर रखना उन्हें परेशान कर सकता है। बिजनेस में काम करने के तरीकों पर निगरानी रखें। लापरवाही की वजह से ऑर्डर कैंसिल होने की आशंका रहेगी। सरकारी सेवारत लोगों को अचानक ही कोई कार्य संबंधी आर्डर मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुमधुर रहेगा तथा परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का भी अवसर मिलेगा। स्वस्थ रहने के लिए तनाव जैसी स्थितियों से बचना जरूरी है। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
तुला –
इस समय किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो तुरंत निर्णय लें। समय अनुकूल है। प्रभावशाली और अनुभवी लोगों से मिलने का अवसर मिले, तो उसे बिल्कुल भी ना गवाएं। इनसे आपको कई तरह की नॉलेज मिलेगी। ज्यादा सोच-विचार करने में परिस्थितियां हाथ से निकल भी जाती हैं। इसलिए तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें।अपने वर्तमान पर पुरानी नकारात्मक बातों को हावी ना होने दें। इससे आपके मनोबल में कमी आएगी और जिसका असर आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा।
किसी नए कार्य को लेकर व्यवसाय की योजनाएं बनेंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है, परंतु आज किसी भी प्रकार का लोन या उधार लेने संबंधी कोई भी कार्य ना करें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है जो कि मन मुताबिक रहेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं। मौसम की वजह से कुछ आलस और थकान जैसी स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
वृश्चिक –
आज घर के रखरखाव से संबंधित कार्यवाही शुरू करने का उत्तम समय है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपके स्वास्थ्य और पर्सनैलिटी में और अधिक निखार लाएगा। सामाजिक गतिविधियों में भी समय जरूर व्यतीत करें। संबंधों को मधुर बनाए रखने में अगर कहीं झुकना भी पड़े, तो कोई हर्ज नहीं है। बच्चों की संगति व गतिविधियों का ध्यान रखना आवश्यक है। युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति लापरवाही ना बरतकर अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहें। कार्य क्षेत्र में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से निर्णय लेने का प्रयास करें। इस समय खास फैसले लेने में दिक्कतें आ सकती हैं। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी गैर कानूनी काम को करने से दूर रहें।
घर में सुख शांति और सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। अपने गुस्से तथा ईगो पर कंट्रोल रखना आवश्यक है। कुछ थकान और आलस्य से स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा करना आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।
धनु –
कहीं पैसा उधार दिया हुआ है तो आज उसकी वापसी संभव है। आप अपनी सोच व बुद्धिमता से हर समस्या का हल प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। किसी संत या अपने गुरु के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। बच्चे आज्ञाकारी बने रहेंगे। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। आप पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा ना करें, आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है। व्यवसाय में आपका काम करने का जोश और जज्बा आपको बेहतरीन सफलता देने वाला है। सहकर्मी तथा अधीनस्थ कर्मचारियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। इस समय किसी भी गैर कानूनी काम को करने से बचें अन्यथा बुरी तरह फंस सकते हैं। पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।
पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा और आप अपने आपको पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे।
मकर –
घर के वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में कोई पारिवारिक समस्या आज किसी के सहयोग से हल हो जाएगी, जिससे सभी लोग राहत महसूस करेंगे। आप भी अपनी कुशल क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। इस समय किसी तरह की भी यात्रा करना आपके हित के लिए अच्छा नहीं है। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कर्ज लेने की योजना है, तो अपनी सामर्थ्य का ध्यान जरूर रखें। व्यर्थ के कार्यों में धन खर्च होने के योग प्रबलता से बने हुए हैं।
कार्यस्थल पर आपकी कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक गतिविधि लीक हो सकती है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। हालांकि विपरीत परिस्थितियां जल्दी ही काबू में आ जाएंगी। संतान का कोई जिद्दीपन या नकारात्मक रवैया आपकी चिंता का कारण बन सकता है। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान व दर्द जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। मौसम के अनुरूप अपनी दिनचर्या और खानपान रखें।
कुंभ –
आज का दिन आपको बहुत अधिक व्यस्त रखेगा। नजदीकी मित्र या संबंधियों के साथ मुलाकात होगी, जो कि आपको रोजमर्रा तनाव भरे वातावरण से राहत देगी। साथ ही किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श भी होगा। ध्यान रखें कि फाइनेंस संबंधित लेनदेन में कुछ गलतियां हो सकती हैं। अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। व्यवसाय अथवा नौकरी से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला स्वयं ही लें। अन्यथा किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अगर कोई व्यवसाय संबंधी सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज उससे राहत मिलने की उचित संभावना है।
पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। ब्लड प्रेशर जैसी समस्या होने पर अपना विशेष ध्यान रखें तथा गर्मी से अपना बचाव रखना जरूरी है।
मीन –
आपकी व्यवस्थित कार्यप्रणाली की वजह से कोई खास कार्य संपन्न हो जाएगा। साथ ही किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग भी आपको मिलेगा। आपका कोई व्यक्तिगत काम आज सफलतापूर्ण संपन्न होगा, जिससे आपके अंदर खोया हुआ आत्म विश्वास पुनः जागृत होगा। किसी भी मेलजोल या मीटिंग संबंधी कार्य में बातचीत करने से पहले रूपरेखा अवश्य बनाएं, क्योंकि गलत शब्दों के प्रयोग से बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी डील करते समय अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। व्यावसायिक व्यवस्था बेहतर रहेगी। परंतु फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। हालांकि आप अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे, परंतु समय के अनुसार अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव अवश्य लाएं। परिवार के साथ मिलकर बैठना और हास परिहास करना आपको पुनः ऊर्जावान बनाएगा तथा आप दिन भर की थकान भूल जाएंगे। अत्यधिक व्यस्तता और कार्यभार की वजह से थकान हावी रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए योगा, प्राणायाम आदि पर ध्यान दें।

