खास खबर : पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घबराकर घरों से बाहर निकल आये लोग

खास खबर : पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घबराकर घरों से बाहर निकल आये लोग
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। लगातार डोलती हुई धरती किसी बड़े खतरे का संकेत भी हो सकती है। बता दें कि पहले से उत्तराखंड में बड़े भूकंप की चेतावनी दी गई है। सोमवार सुबह पिथौरागढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं । दहशत के कारण लोग घर से बाहर निकल आए। भूकंप से जालमाल की हानि की कोई सूचना नही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह सुबह साढ़े पांच बजे आये भूकंप से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आये।नेशनल सीस्मोलोजी सेंटर के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 40 किमी दूर जमीन के पांच किमी नीचे था।फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Parvatanchal