अवसाद: बीमार बुजुर्ग ने अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही कर ली आत्महत्या

अवसाद: बीमार बुजुर्ग ने अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही कर ली आत्महत्या
Spread the love

हरिद्वार। लोगों में  टेंशन और डिप्रेशन अब जानलेवा साबित हो रहा है। हरिद्वार में घटी एक घटना ऐसा ही बताती है। यहां एक बीमार बुजुर्ग को उनके परिजन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही रविवार को बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। इससे उनके परिवार में शोक की लहर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, ज्वालापुर क्षेत्र में बीमारी से तंग आकर एक बुजुर्ग ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम तेजपाल उम्र 67 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। बजुर्ग की मौत के बाद उसके परिवार में शोक की लहर है।

Parvatanchal